फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   couple injured in an accident

महिला के हाथों के ऊपर से गुजरा ट्रक का पहिया

Wed, 30 Oct 2019 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
couple injured in an accident
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। बाइक से छिटककर जैसे ही महिला नीचे गिरी ट्रक का अगला पहिया उसके दोनों हाथों को रौंदता चला गया। महिला भैया दूज मनाने पति के साथ अपने मायके जा रही थी। हादसे के बाद भीड़ ट्रक चालक को पकड़ने के लिए दौड़ी, लेकिन वह ट्रक मौके पर छोड़कर भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जेल चुंगी बसंत विहार निवासी किशनपाल मंगलवार दोपहर पत्नी संगीता पाल को लेकर बाइक से किनानगर भावनपुर स्थित ससुराल के लिए निकले। मेडिकल कॉलेज से आगे निकलते ही पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही किशनपाल का नियंत्रण खो गया और दोनों सड़क पर जा गिरे। तभी ट्रक का अगला पहिया महिला के दोनों हाथों को कुचलता हुआ गुजर गया। लोगों को अपनी ओर आते देख आरोपी चालक मौके पर ही ट्रक छोड़कर फरार हो गया। लोगों ने घायल महिला को सड़क किनारे बैठाया। तभी यूपी-100 सवार पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और महिला को अजय हॉस्पिटल में भर्ती कराया। महिला के दोनों हाथों में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं किशनपाल को भी चोट लगी है। महिला बाइक पर पति के साथ भैया दूज मायके जा रही थी। अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

सीओ सिविल लाइन हरिमोहन सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। ट्रक मालिक के जरिए ट्रक चालक का पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया जाएगा। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed