फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Couple beaten for objecting to garbage being dumped in front of their house.

Meerut News: घर के सामने कूड़ा डालने का विरोध करने पर दंपती को पीटा

Sat, 11 Jul 2026 09:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 09:59 PM IST
विज्ञापन
Couple beaten for objecting to garbage being dumped in front of their house.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव जसड़ सुल्तान नगर में घर के सामने कूड़ा डालने का विरोध करने पर पड़ोसी आरोपी ने इंसाद व उसकी पत्नी फरजाना के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में दंपती घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित इंसाद ने तहरीर में बताया कि शनिवार की सुबह पड़ोसी आरोपी उसके घर के गेट के सामने कूड़ा डाल रहा था। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट में वह घायल हो गया। बचाव में आई उसकी पत्नी फरजाना को भी आरोपियों ने जमकर पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग गए। थाने पहुंचे घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed