{"_id":"68d18e60f8006a3d6d0eaa3a","slug":"couple-and-two-children-missing-fear-of-tragedy-meerut-news-c-14-1-mrt1051-983544-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दो बच्चों समेत दंपती लापता, अनहोनी की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दो बच्चों समेत दंपती लापता, अनहोनी की आशंका
Tue, 23 Sep 2025 02:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Tue, 23 Sep 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव आड़ निवासी दुकानदार ओमवीर उसकी पत्नी प्रीति और दो बच्चे पुत्र लविश(7), पुत्री जाह्नवी (5) लापता हो गए। ओमवीर के भाई किरणपाल उर्फ कलवा ने सोमवार को एसएसपी कार्यालय पर आकर प्रार्थना पत्र देकर गुमशुदगी दर्ज कराकर तलाश कराने की गुहार लगाई है। एसएसपी ने मुंडाली थाना पुलिस को जांच कर तलाशने के निर्देश दिए है।
एसएसपी के नाम दिए प्रार्थना पत्र में किरणपाल ने बताया कि उसका भाई ओमवीर मोबाइल की दुकान करता है। ओमवीर ने खरखौदा में अपनी पत्नी के नाम एक प्लाॅट को पांच दिन पहले 12 लाख रुपये में बेचा है। वह 12 लाख रुपये लेकर अपनी पत्नी और दोनों बच्चों को साथ लेकर 16 सितंबर की सुबह अपनी ससुराल ग्राम इंचौली गया था। वहां से लौटते समय रास्ते में करीब दोपहर दो चारों लापता हो गए। परिजनों ने सभी संभावित स्थानों पर की, लेकिन दंपती और उनके दोनों बच्चों का पता नहीं लगा। उनके सभी मोबाइल फोन भी बंद हैं। किरणपाल ने ससुराल वालों पर उन्हें गायब करने कर शक जाहिर किया है। साथ ही अनहोनी की आशंका जताई है। एसएसपी ने मुंडाली पुलिस को जांच के निर्देश दिए है।