फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Country headed for nationalism under PM Modi leadership: sanjeev Balyan

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश राष्ट्रवाद की ओर अग्रसर: राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान

Thu, 05 Nov 2020 08:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 05 Nov 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Country headed for nationalism under PM Modi leadership: sanjeev Balyan
राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री के उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में केंद्रीय पशुपालन एवं मत्स्य पालन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने संगठन से जुड़े नए कार्यकर्ताओं को संगठन की नीति-रीति से रू-ब-रू कराया। संगठन को मजबूत करने के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने राष्ट्रवाद की दिशा में क्रांतिकारी कदम बढ़ाए हैं। वर्ष 2014 में पार्टी देश में गौरवमयी विकल्प बनकर उभरी।

विज्ञापन


चरथावल कस्बे के एक वैंक्वेटहाल में चल रहे दो दिवसीय केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर में राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने कार्यकर्ताओं और नेताओं के दायित्व पर चर्चा की। कहा कि साढ़े छह साल पहले संसद में पूर्ण बहुमत आने पर भाजपा ने इतिहास रचा।
विज्ञापन


इससे पूर्व, कांग्रेस शासन काल में जनसंघ तथा भाजपा ने शानदार विपक्ष की भूमिका निभाई। पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी बाजपेयी ने मिलीजुली सरकार में एतिहासिक कार्य किए। उन्होंने विपक्ष की भूमिका में भी विदेशों में भारत का मस्तक को ऊंचा रखा। वर्ष 2014 में पीएम मोदी की अगुवाई में पार्टी के ऐतिहासिक बदलाव का अहसास दुनिया को कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के राजस्व राज्यमंत्री विजय कश्यप ने व्यक्तित्व और विकास पर जोर दिया। कहा कि लोकतंत्र में निष्पक्ष और मजबूत नेतृत्व महत्वपूर्ण है। अनुशासित और निष्ठावान कार्यकर्ता बेहतर राजनीतिज्ञ बनता है। पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, आयुष बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष डॉ सुभाष चंद शर्मा, विकास पंवार, जिला संयोजक सुशील त्यागी, मंडल अध्यक्ष मनीष गर्ग, नामित सदस्य मिथुन त्यागी, अजय वर्मा, प्रशांत त्यागी, डॉ. विपिन त्यागी आदि मौजूद रहे। राधेश्याम ने संचालन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed