{"_id":"5dc485218ebc3e5af74db8b4","slug":"countray-is-a-buke-all-religons-are-his-flowers-sardana-news-mrt4524849198","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश एक गुलदस्ता, सभी धर्म इसके फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्व धर्म सम्मेलन में अतिथियों का स्वागत करते संस्था के अध्यक्ष फैयाज अहमद व अन्य सदस्यगण।
- फोटो : SARDANA
Link Copied
सरधना। सरधना के तहसील सभागार में बृहस्पतिवार को विद्यार्थी विकास मंच द्वारा सर्व धर्म सद्भावना सम्मेलन किया गया। जिसमें चारों धर्म के धर्मगुरु, नगर व देहात क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में धर्म गुरुओं ने समाज को एकता और मोहब्बत का पैगाम दिया। शुभारंभ अधिकारियों और धर्म गुरुओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। हिंदू धर्मगुरु महामंडलेश्वर स्वामी शिव प्रमानंद महाराज ने कहा कि हिंदुस्तान एक गुलदस्ता है और सभी धर्म उस गुलदस्ते के फूल हैं। जो गुलदस्ते की खूबसूरती बढ़ाते हैं। कहा कि अनेकता में एकता ही हमारे देश व संस्कृति की विश्व में विशेष पहचान है। मुस्लिम धर्म गुरु नायब शहर काजी काजी जैनुर राशिदीन ने कहा कि महजब नफरत करना नहीं, मोहब्बत करना सिखाता है। अयोध्या प्रकरण पर सर्वोच्च न्यायालय का कोई भी फैसला आए। हमें स्वीकार करना है। आपसी भाईचारा खराब नहीं करना है। सिख धर्म गुरु ज्ञानी प्रेम सिंह ने कहा कि सभी का पालनहार एक ही ईश्वर है। बस हम लोग अलग अलग नाम से उसे पुकारते हैं। जब ईश्वर ने ही मनुष्य में कोई फर्क नहीं रखता तो हमें भी धर्म के नाम पर फर्क नहीं करना चाहिए। ईसाई धर्मगुरु रेबरन पादरी मुनेश जोनसन ने कहा कि सभी धार्मिकस्थल में ईश्वर का वास है। एक दूसरे को मदद करना और प्रेम करना है ही धर्म सिखाता है। ब्रह्माकुमारी ऊषा ने कहा कि हम एक ही परमपिता परमेश्वर की संतान हैं। संसार की चीजों पर हमें आपस में नहीं लड़ना चाहिए। एसडीएम अमित कुमार भारतीय व सीओ पंकज कुमार सिंह ने क्षेत्र के लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर संचालन दीपक शर्मा ने किया। यहां विद्यार्थी विकास मंच के अध्यक्ष फैय्याज अहमद, शाहवेज अंसारी, तनसीर खान, निरंजन शास्त्री व अनिल मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।