{"_id":"61eb123a6506bd5ca227180d","slug":"counting-will-be-at-lohiyanagar-mandi-meerut-news-mrt574258992","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहियानगर मंडी की 146 दुकानें कराईं खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहियानगर मंडी की 146 दुकानें कराईं खाली
विज्ञापन

मेरठ। हापुड़ स्थित लोहियानगर मंडी को मतगणना स्थल बनाया गया है। इसलिए शनिवार से 12 मार्च तक बराबर स्थित पंडित बख्शीदास स्मारक इंटर कॉलेज परिसर में लोहियानगर सब्जी और फल मंडी चलेगी। कॉलेज परिसर में मंडी समिति ने लाइट और सफाई की व्यवस्था का दी है। गार्ड भी तैनात कर दिए हैं। एक ही स्थान पर थोक और फुटकर का कारोबार होगा। प्रशासन ने व्यापारियों को बगैर किसी प्रतिबंध के मंडी से बाहर कहीं पर भी अपना कारोबार करने की छूट दी है। शुक्रवार को दिन भर प्रशासन ने मंडी की दुकानों से सामान निकलवाया।
78 दुकानें फिलहाल खुली रहेंगी
लोहियानगर मंडी में 223 दुकानें हैं। 146 दुकानों पर 12 मार्च तक के लिए ताला जड़ दिया है। वहीं, मंडी के बाहरी हिस्से में सुपर बाजार की 78 दुकानें फिलहाल खुली रहेंगी। मंडी समिति सचिव का कहना है कि लोहियानगर मंडी के व्यापारियों को आलू, प्याज आदि के भंडारण के लिए दिल्ली रोड स्थित नवीन सब्जी मंडी में स्थान दिया गया है। वहीं कॉलेज परिसर के अलावा कहीं पर भी सब्जी व फल का कारोबार करने की छूट है। वैसे भी दो दिन पहले व्यापारियों को मंडी स्थानांतरित किए जाने की सूचना दे दी गई थी।
मंडी व्यापारियों के बीच पहुंचे सांसद
दुकानों को बंद कराए जाने की सूचना पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल भी मंडी में व्यापारियों के बीच पहुंचे। सब्जी मंडी एसो. अध्यक्ष राजकुमार ने कुछ दुकानें खोलने की अनुमति दिलाने की मांग की। सांसद ने कहा कि भविष्य में मंडी परिसार का इस्तेमाल मतगणना के लिए न हो, इसको लेकर लोकसभा में मांग रखी जाएगी।
विज्ञापन
ये बोले व्यापारी
15 दिन पहले देनी चाहिए थी सूचना
अचानक प्रशासन ने दुकानें खाली कराने के निर्देश दिए हैं। दो माह दुकानें बंद रहने से तो मंडी का कारोबार चौपट हो जाएगा।
- ब्रह्मपाल चौहान
- आलू की दो-दो गाड़ी पहले मंगवाकर स्टोर की जाती हैं। कॉलेज में माल बेचा तो जा सकता है, स्टोर कैसे कर पाएंगे।
- राधेश्याम सैनी
- प्याज और लहसुन स्थानीय किंसानों से नहीं आता। बारिश से बचाव की जरूरत होती है। दो माह मंडी बंद होने का मतलब व्यापारियों का लाखों रुपये डूबना है।
- नरेश कुमार
- आढ़तियों से सब्जी लेकर मंडी में ही फुटकर में बेचते हैं। मंडी को खाली कराया जा रहा है। फिक्र है कि कैसे परिवार का पालन होगा।
- महेंद्र कुमार
शहर, दक्षिण, किठौर और कैंट सीट की होगी मतगणना
लोहियानगर मंडी में शहर, मेरठ दक्षिण, कैंट और किठौर विधानसभा सीट की मतगणना होगी। इसके लिए मंडी की दुकानों को स्ट्रांग रूम बनाया जा रहा है। चबूतरों को मतगणना स्थल बनाया जाएगा। सभी तैयारियां कराने के लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी, सीडीओ, एसडीएम, अपर नगरायुक्त ममता मालवीय, सहायक नगरायुक्त ब्रजपाल सिंह, मंडी समिति सचिव विजिन कुमार मंडी में ही जमे रहे।