फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Counting of votes: Preparations complete, counting of votes will be fair, 1500 policemen will be deployed

मतगणना काउंटडाउन: तैयारी पूरी, निष्पक्ष होगी मतगणना, 1500 पुलिसकर्मियों की रहेगी तैनाती

Mon, 03 Jun 2024 12:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 03 Jun 2024 12:08 PM IST
सार

चुनावी रण में उतरे दिग्गजों की मेहनत का रिपोर्टकार्ड जल्द ही सामने होगा। चार जून को फैसले की घड़ी नजदीक आ रही है वैसे ही प्रत्याशियों की धड़कनें तेज होने लगी हैं। आगे जानें मेरठ में कैसी है मतगणना की तैयारी। 

विज्ञापन
Counting of votes: Preparations complete, counting of votes will be fair, 1500 policemen will be deployed
तैयारियों का जायजा लेने निकले अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव में अब चुनावी रण में उतरे दिग्गजों की किस्मत के फैसले की घड़ी आ गई है। चार जून को सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में मतगणना होगी। डीएम दीपक मीणा ने बताया कि प्रशासन ने मतगणना की सभी तैयारियों पूरी कर ली है। मतगणना निष्पक्ष और पारदर्शिता से कराई जाएगी।

विज्ञापन


कलक्ट्रेट में पत्रकारों से वार्ता करते हुए डीएम दीपक मीणा ने बताया कि जनपद में सात विधानसभा चार लोकसभा सीटों के अंतर्गत आती है। मेरठ लोकसभा सीट में मेरठ शहर, मेरठ कैंट, मेरठ दक्षिण के अलावा हापुड़ विधानसभा आती है। 
विज्ञापन


जिले की सिवालखास विधानसभा बागपत लोकसभा सीट में, सरधना विधानसभा मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट में और सुरक्षित हस्तिनापुर विधानसभा बिजनौर लोकसभा सीट में आती है। सभी सातों विधानसभाओं की मतगणना कृषि विवि मोदीपुरम में ही कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मतगणना के लिए स्ट्रांग रूम प्रेक्षक, रिटर्निंग आफिसर, सहायक रिटर्निंग आफिसर, सभी समस्त उम्मीदवारों, निर्वाचन अभिकर्ताओं की उपस्थिति में प्रातः 6:30 बजे स्ट्रांग खोला जाएगा। ईवीएम मतगणना के लिए लगाई गई टेबलों पर एक मतगणना पर्यवेक्षक, दो मतगणना सहायक तथा एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रहेगी, यानि एक टेबल पर चार मतगणना कार्मिक नियुक्त किए गए हैं।  

चुनाव आयोग की ओर से नियुक्त प्रेक्षक को टेबल वार मतगणना परिणाम की सूचना उपलब्ध कराए कराने के लिए प्रत्येक टेबल पर एक-एक माइक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति की गई है। मतगणना से संबंधित चक्रवार सूचना आरओ टेबल से लेने के लिए दो अधिकारियों की तैनाती की गई है। 

मतगणना के लिए चक्रवार सूचना एआरओ टेबल से प्राप्त कर आरओ टेबल पर लाने के लिए भी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रवार अधिकारी की तैनाती की गई है। डीएम ने बताया कि मतगणना स्थल पर एक निर्वाचन नियंत्रण कक्ष, शिकायत प्रकोष्ठ की, एक आफिशियल कम्यूनिकेशन रूम की और एक पब्लिक कम्यूनिकेशन रूम की स्थापना की गई है। मतगणना के लिए शांति व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।

Counting of votes: Preparations complete, counting of votes will be fair, 1500 policemen will be deployed
बसपा कार्यालय में बैठक करते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

पोस्टल बैलेट और ईवीएम की गतगणना एक साथ होगी 
डीएम ने बताया कि सुबह आठ बजे से शुरू होकर मतगणना पूरी गिनती होने तक जारी रहेगी। पोस्टल बैलेट की मतगणना और ईवीएम की मतगणना एक साथ होगी। चक्रवार गिनती होगी। जिस भी विधानसभा की मतगणना पूरी होगी, उसकी का परिणाम पहले घोषित किया जाएगा।
 

विधानसभावार लगाई      गई टेबल
सिवालखास      14
 सरधना     14
 हस्तिनापुर      14
 किठौर      14
 मेरठ कैंट     14
 मेरठ शहर    20
मेरठ दक्षिण  18
   
   
 एआरओ (प्रत्येक विधानसभा हेतु)    7
 आरओ    1
 पोस्टल बैलेट की गणना के लिए    12
 ईटीपी बीएस की प्री स्क्रीनिंग के लिए    16

ये हैं चुनाव मैदान में
प्रत्याशी     पार्टी
 अरुण गोविल   भाजपा
 सुनीता वर्मा   सपा
देवव्रत त्यागी   बसपा
अफजाल   सबसे अच्छी पार्टी
आबिद हुसैन     सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया
 भूपेंद्र     राष्ट्रीय शोषित पार्टी
 लियाकत    मजलूम समाज पार्टी
 हिमांशु      जय हिंद नेशनल पार्टी
   
 

1500 पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में होगी मतगणना
मतगणना स्थल से लेकर सड़क तक पुलिस का पहरा रहेगा। 1500 पुलिसकर्मियों के अलावा पीएसी और पैरा मिलिट्री फोर्स की दो-दो कंपनी तैनात रहेंगी। प्रवेश द्वार से 100 मीटर की दूरी पर किसी को भी खड़े नहीं होने दिया जाएगा। पुलिसकर्मी दंगा नियंत्रण उपकरणों से लैस होंगे। नोडल अधिकारी एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि यूनिवर्सिटी गेट से भीतर मतगणना एजेंट, मतगणना कर्मी, प्रशासनिक अधिकारी और पासधारक मीडियाकर्मी भीतर जाएंगे। चार पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पुलिस की पार्किंग अलग रहेगी। वेटनरी महाविद्यालय के पास वाले गेट से समस्त लोगों की चेकिंग के बाद ही अंदर जाने दिया जाएगा। मोबाइल भीतर ले जाना प्रतिबंधित है। मीडिया के लिए अलग गैलरी बनाई गई है। मतगणना स्थल पर सभी थाना प्रभारी, 10 सीओ, तीन एडिशनल एसपी, एक हजार पुलिसकर्मी, दो सौ दरोगा, दो कंपनी पीएसी और दो कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात रहेगी। 

मतगणना की पल-पल की जानकारी जुटाएंगे बसपाई, साैंपी गई जिम्मेदारी
बसपा हाईकमान ने मतगणना पर निगाह रखने के लिए सभी मंडल कोआर्डिनेटरों को जिम्मेदारी सौंप दी है। जो मतगणना स्थल से पल-पल की जानकारी पार्टी हाईकमान को देंगे। 

बसपा के पश्चिम उप्र कोआर्डिनेटर समशुददीन राइन ने रविवार को सूरजकुंड स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में दिशा-निर्देश दिए। राइन ने कहा कि मेरठ मंडल में पड़ने वाली लोकसभा सीटों मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर व बुलंदशहर में मतगणना स्थलों पर जहां एजेंट चुनाव परिणाम आने के बाद तक तैनात रहे हैं।

मंडल स्तर के कार्यकर्ता अलग-अलग लोकसभा क्षेत्र में कार्य करेंगे। मेरठ लोकसभा सीट के सतपाल पीपला, शाहजहां सैफी एडवोकेट व मोहित जाटव रहेंगे। बागपत लोकसभा सीट की मतगणना के दौरान मंडल प्रभारी कमल सिंह राज व जगरूप जाटव और गाजियाबाद में मंडल कुलदीप जाटव व रवि जाटव गौतम, बुलंदशहर में मंडल स्तर के पदाधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed