{"_id":"5a20d2514f1c1b70548c0be1","slug":"counting-of-votes-in-six-districts-of-west-up-stop-at-the-triumphal-procession","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव Result: वेस्ट यूपी में मतगणना शुरू, विजयी जुलूस पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव Result: वेस्ट यूपी में मतगणना शुरू, विजयी जुलूस पर रोक
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Fri, 01 Dec 2017 09:50 AM IST
विज्ञापन
मतगणना शुरू और डीएम-एसएसपी पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के लिए वेस्ट यूपी में छह जिलों की मतगणना शुरू हो गई है। निकाय चुनाव की मतगणना के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गये हैं। विजयी जुलूस पर रोक रहेगी। वहीं एसएसपी मंजिल सैनी ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में सभी थाना प्रभारी, सीओ और एडिशनल एसपी के साथ मीटिंग करते हुए कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन
एसपी देहात/ चुनाव सेल के नोडल अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि मतगणना के लिए करीब 1600 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। एक कंपनी आरएएफ, एक कंपनी सीआरपीएफ, दो कंपनी पीएसी लगाई गई है। कताई मिल में एसपी सिटी मानसिंह चौहान, सदर तहसील में एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी, कृषक इंटर कॉलेज मवाना में एसपी क्राइम शिवराम यादव, सैंट चार्ल्स इंटर कॉलेज सरधना में एसपी देहात रहेगे। 13 सीओ, 31 थाना प्रभारी, 140 इंस्पेक्टर/ दरोगा, 45 हेडकांस्टेबल, 800 सिपाही, 135 महिला कांस्टेबल, की डयूटी लगाई गई है। मतगणना वाले स्थानों पर मुख्य गेट से 200 मीटर दूरी तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित किए गये हैं।
विज्ञापन
मेयर व सभी चेयरमैन को पुलिस सुरक्षा में उनके घर तक पहुंचाया जाएगा। एसएसपी ने सभी सीओ और थानेदारों को निर्देश दिए हैं कि विजयी जुलूस पर रोक रहेगी। यदि माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो ऐसे लोगों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।
विज्ञापन
मेरठ-
यूपी नगर निकाय चुनाव के लिए वेस्ट यूपी में छह जिलों की मतगणना शुरू हो गई है। मेरठ में नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में किसके सिर ताज सजेगा, इसका फैसला आज होगा। जनपद में एक नगर निगम, दो नगर पालिकाओं और 13 नगर पंचायतों में महापौर, चेयरमैन, अध्यक्ष, पार्षद, सभासद और सदस्य पद के लिए कुल 2089 प्रत्याशी मैदान में थे। इनके भाग्य का फैसला मतदाताओं ने 20 नवंबर को ईवीएम और मतपेटियों में बंद कर दिया था। आज सुबह मतगणना शुरू होने के साथ सभी के भाग्य का फैसला हो जायेगा।
बागपत-
निकाय चुनाव के नतीजों की घड़ी आ पहुंची है। शुक्रवार को तीन नगर पालिका और पांच नगर पंचायतों के 676 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। बागपत, बड़ौत और खेकड़ा में होने वाली मतगणना के लिए प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था की है। डीएम भवानी सिंह खंगारौत और एसपी जयप्रकाश ने मतगणना स्थलों का दौरा किया। डीएम ने कहा कि मतगणना तय समय पर शुरू होगी।
नगर पालिका बागपत, बड़ौत और खेकड़ा, नगर पंचायत अमीनगर सराय, छपरौली, अग्रवाल मंडी टटीरी, दोघट और टीकरी का ताज किसके सिर होगा, इसका फैसला शुक्रवार को होगा। बागपत के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज, बड़ौत में कृषि उत्पादन मंडी और खेकड़ा में एमएम इंटर कॉलेज में मतगणना की तैयारी कर ली गई है। कुल 2,08,785 लाख मतदाताओं में से 1,33,805 लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। पालिका और नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के 99 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। सभासद के लिए सबसे अधिक 178 प्रत्याशी बड़ौत पालिका से चुनाव मैदान में रहे। डीएम और एसपी ने बड़ौत, बागपत और ख्ेाकड़ा के मतगणना स्थलों का निरीक्षण किया। एसडीएम विवेक कुमार यादव ने बताया मतगणना स्थल की व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी।
बिजनौर-
निकाय चुनाव में किसके सिर चेयरमैन का ताज सजेगा और कौन सभासद बनेगा, इसका फैसला शुक्रवार को हो जाएगा। 2497 प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा आज खुलेगा। मतगणना की घड़ी नजदीक आते ही प्रत्याशियों के दिलों की धड़कन बढ़ने लगी है। फिर से प्रत्याशी व उनके समर्थक वोटों का गुणा-भाग करने में जुट गए हैं। सब अपने अपने आंकड़ों से जीत का समीकरण बैठा रहे हैं।
जिले की 12 नगर पालिका व छह नगर पंचायतों के चुनावी परिणाम शुक्रवार को आ जाएंगे। चेयरमैन पद के लिए 385 व सभासद पद के लिए 2112 प्रत्याशी मैदान में हैं। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना की सभी तैयारी प्रशासन ने पूरी की ली हैं। मतगणना को लेकर प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। सभी प्रत्याशी अपने वोटरों का गुणा भाग करने में जुट गए हैं। बृहस्पतिवार को फिर से चौपाल सजनी शुरू हो गईं। दिन भर प्रत्याशी व उनके समर्थक वोटों के समीकरण बैठाने में लगे हैं। प्रत्याशियों के आवासों पर सुबह से समर्थकों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। दिन भर यह समर्थक प्रत्याशियों के घरों पर जमे रहे। प्रत्याशियों को बताते रहे कि उन्हें कितने वोट कहां से मिले हैं। प्रत्याशियों ने अपनी जीत के लिए मंदिरों में मत्था टेकना शुरू कर दिया है। कोई साधु महात्माओं से आशीर्वाद ले रहा है तो कोई दुआ करा रहा है। अपनी जीत पर प्रत्याशी अनुष्ठान कराने की घोषणा भी कर रहे हैं। प्रत्याशी हर सूरत में अपनी जीत चाहते हैं। प्रत्याशियों को क्या मालूम की मतपेटियों में उनके कितने वोट बंद हैं। चेयरमैन पद के प्रत्याशियों को तो छोड़ो वार्ड सदस्य के प्रत्याशियों का भी यही हाल है। वार्ड सदस्य के प्रत्याशी भी अपने वोटों की गिनती कर रहे हैं।
मुजफ्फरनगर-
जिले की सभी दस निकायों की गिनती पूरी कराने को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारी पूरी कर ली है। प्रेक्षक देवाशीष पांडा ने नवीन मंडी स्थल पहुंचकर तैयारियों को जायजा लिया। मतगणना दिन में 12 बजे तक पूरी करने के लिए 1500 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई हैं। जिले में अध्यक्ष पद के दस पदों के लिए 112 और सभासद के 190 पदों के लिए 1144 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिले में चारों तहसील मुख्यालयों मुजफ्फरनगर, जानसठ, बुढा़ना और खतौली में मतगणना होगी। मतगणना को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए है। प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के लिए गिनती का कार्य सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा।
शुक्रवार को होने वाली गिनती को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में चार स्थानों पर मतगणना होगी। इसमें नवीन मंडी स्थल पर मुजफ्फरनगर, चरथावल और पुरकाजी की गिनती होगी। बुढ़ाना के डीएवी इंटर कॉलेज में बुढ़ाना, शाहपुर और सिसौली की गिनती होगी। खतौली के कबूल सिंह कन्या इंटर कॉलेज में खतौली पालिका की गिनती होगी। जानसठ के डीएवी इंटर कॉलेज में जानसठ, मीरापुर और भोकरहेड़ी नगर पंचायत की गिनती होगी। मुजफ्फरनगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए पांच प्रत्याशी मैदान में है। यहां सभासद के पचास पदों के लिए 431 प्रत्याशी चुनाव में है। खतौली में अध्यक्ष पद पर 22 और सदस्य के 25 पदों के लिए 160 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। नगर पंचायत चरथावल में अध्यक्ष पद पंर सात और सदस्य के 14 पदों के लिए 64 प्रत्याशी मैदान में हैं। पुरकाजी में अध्यक्ष पद पर नौ और सभासद के 15 पदों के लिए 67 प्रत्याशी जंग में कूदे हैं। नगर पंचायत जानसठ में अध्यक्ष पद के लिए 13 और सभासद के 14 पदों के लिए 86 प्रत्याशी मैदान में हैं। मीरापुर में अध्यक्ष पद के लिए 14 और सभासद के 16 पदों के लिए 89 लोग मैदान में हैं। भौकरहेड़ी में अध्यक्ष के लिए 11 और सभासद के 13 पदों के लिए 45 प्रत्याशी लड़ रहे हैं। बुढ़ाना में अध्यक्ष पद के लिए 13 और सभासद के 17 पद के लिए 82 लड़ रहे हैं। शाहपुर में अध्यक्ष पद के लिए 12 और सभासद के लिए 13 पदों के लिए 66 प्रत्याशी मैदान में हैं। नगर पंचायत सिसौली में अध्यक्ष के लिए छह और सभासद के 13 पदों के लिए 54 प्रत्याशी मैदान में हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/