फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   counting in meerut college on 19 apr

मेरठ कॉलेज में 19 अप्रैल को होगी मतगणना

Thu, 15 Apr 2021 01:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
counting in meerut college on 19 apr
मेरठ कॉलेज में 19 अप्रैल को होगी मतगणना
विज्ञापन

मेरठ। मेरठ कॉलेज में 18 अप्रैल को होने वाले प्रबंध समिति के चुनाव में मतगणना अब मतदान के दिन नहीं होगी। रात्रि कर्फ्यू की स्थिति को देखते हुए मतगणना में देरी न हो जाए, इसको लेकर 19 अप्रैल को मतणना कराने का निर्णय लिया गया है। वहीं, चुनाव में दोनों ग्रुप के प्रत्याशियों के बीच जोर आजमाइश चल रही है। शहर में जगह-जगह प्रत्याशियों के होर्डिंग लगे हैं।
मेरठ कॉलेज के प्रबंध समिति के चुनाव में सेठ दयानंद गुप्ता, अरविंद नाथ सेठ, डॉ. राम कुमार गुप्ता और योगेश बंसल ग्रुप की तरफ से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुरेश चंद जैन, सचिव पद के लिए डॉ. ओम प्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष पद के एमके गुप्ता और अतिरिक्त सचिव के पद पर मनीष प्रताप मैदान में हैं।
विज्ञापन

वहीं, फ्रेंड्स ऑफ मेरठ कॉलेज की तरफ से अध्यक्ष पद के लिए अनिल कुमार गुप्ता सचिव पद के लिए विवेक गर्ग, उपाध्यक्ष पद के लिए मोहित जैन और अतिरिक्त सचिव पद के लिए केशव बंधु चुनाव लड़ रहे हैं। 18 अप्रैल को सुबह नौ बजे से शाम चार तक चुनाव में 1422 सदस्य मतदान करेंगे। मतदान सात बूथों पर होगा। पहले शाम पांच बजे के बाद से मतगणना शुरू होनी थी। निर्वाचन अधिकारी प्राचार्य डॉ. युद्धवीर सिंह ने बताया कि रात्रि कर्फ्यू के कारण मतदान के तुरंत बाद मतगणना कराने में देरी हो सकती है। ऐसे में मतगणना दूसरे दिन कराने का निर्णय लिया गया। कोविड 19 को लेकर चुनाव में सोशल डिस्टेसिंग का उल्लंघन न हो, इसके लिए इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
चुनाव प्रचार में जुटे प्रत्याशी
दोनों ग्रुप के प्रत्याशी जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हैं। मेरठ कॉलेज के आसपास और शहर में होर्डिंग लगाए गए हैं। इसके अलावा सोशल साइट पर भी प्रचार किया जा रहा है। दूसरे शहरों में रहने वाले सदस्यों से पदाधिकारी पद के प्रत्याशी जाकर वोट मांग रहे हैं।

------------
फ्रेंडस ऑफ मेरठ कॉलेज पैनल का विरोध
मेरठ। फ्रेंड्स ऑफ मेरठ कॉलेज पैनल की तरफ से शैलेंद्र कुमार जैन को कार्यकारिणी सदस्य का प्रत्याशी बताया गया था। इस बारे में बुधवार को शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि वह डॉ. रामकुमार गुप्ता पैनल से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके विरोधी फ्रेंड्स ऑफ मेरठ कॉलेज के प्रत्याशी गलत तरह से उनको अपना प्रत्याशी बता रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि वह डॉ. रामकुमार गुप्ता पैनल के प्रत्याशी हैं। वह पूरे ग्रुप के साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed