फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Count down 05: candidates claims their own victory, read what BJP, SP and BSP statement

काउंटडाउन शुरू: काैन होगा मेरठ का नया सांसद? पांच दिन बाद फैसला, पढ़ें-क्या बोले भाजपा, सपा व बसपा प्रत्याशी

Thu, 30 May 2024 11:42 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 30 May 2024 11:42 AM IST
सार

देश में 18वीं लोकसभा के लिए 543 सीटों पर सात चरणों में मतदान हो रहा है। अभी तक छह चरणों का मतदान हो चुका है, जबकि सातवें चरण की वोटिंग एक जून को होनी है। मेरठ को पांच दिन बाद नया सांसद मिल जाएगा। इसे लेकर प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हो रही हैं।

विज्ञापन
Count down 05: candidates claims their own victory, read what BJP, SP and BSP statement
सुनीता वर्मा, अरुण गोविल और देवव्रत त्यागी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ का नया सांसद कौन होगा, इसका फैसला अब से पांच दिन बाद हो जाएगा। काउंटडाउन शुरू हो गया है। मतगणना की तिथि करीब आने के साथ ही प्रत्याशियों के दिलों की धड़कनें बढ़ने लगी हैं। इन सियासी जंगजुओ के दिन और रात एक हो गए हैं।

विज्ञापन


सबकुछ भूल इनका हर लम्हा वोटों के गुणा-भाग में लगा है। कौन जीतेगा और कौन हारेगा यह तो नतीजे आने के बाद पता चलेगा, लेकिन उससे पहले हर दल के प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। प्रत्याशियों के दिलों का राज को बयां करती चुनाव डेस्क की रिपोर्ट....
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: वायरल मामला: मेरठ का पानी ही ऐसा है ...., वीडियो छलनी कर रही दिल, देश-दुनिया में बजता है मेरठ का डंका

विज्ञापन
विज्ञापन

Count down 05: candidates claims their own victory, read what BJP, SP and BSP statement
अरुण गोविल - फोटो : सोशल मीडिया

भाजपा का दावा, एक लाख से अधिक वोटों से होगी जीत
हापुड़-मेरठ लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी अरुण गोविल एक लाख से अधिक वोटों से चुनाव जीतेंगे। 
भाजपा नेताओं ने जो बूथवार आकलन किया उसके मुताबिक भाजपा को 593800 वोट मिलेंगी। सपा को 491160 और बसपा को 89700 वोट मिलेंगी। महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज ने बताया कि चुनाव कोर कमेटी ने बूथवार आंकड़े लेकर समीक्षा की है। इसके बाद ये गणना की गई है। 

किठौर विधानसभा में कुल 368872 वोट हैं। इनमें से 228242 वोट पड़े हैं। भाजपा को इनमें 104000 वोट मिलेंगे। सपा को 101500 वोट और बसपा को 21500 वोट मिलेंगे। 

कैंट विधानसभा में कुल वोट 439553 हैं। इनमें से 245177 वोट पड़े। भाजपा को 170500 वोट मिलेंगे। सपा को 58000 और बसपा को 16000 वोट मिलेंगे। 

शहर विधानसभा सीट पर कुल 314618 वोट हैं। इनमें से 193031 वोट पड़े हैं। भाजपा को 82600 वोट मिलेंगे। सपा को 103960 और बसपा को 6400 वोट मिलेंगे। 

दक्षिण विधानसभा में 497301 वोट हैं। इनमें से 285565 वोट पड़े हैं। इनमें से भाजपा को 132500 वोट मिलेंगे। सपा को 124600 और बसपा को 26900 वोट मिलेंगे।  

हापुड़ विधानसभा में 380186 वोट हैं। इनमें से 227006 वोट पड़े हैं। भाजपा को 104200 वोट मिलेंगे। सपा को 103100 और बसपा को 18900 वोट मिलेंगे। 4361 वोट अन्य को मिलेंगे। ऐसे में भाजपा की एक लाख से अधिक वोटों से जीत होगी।

यह भी पढ़ें: परीक्षा केंद्र पर हंगामा: उड़नदस्ते ने हिजाब हटाने के लिए कहा तो भड़क गईं छात्राएं, वीसी को लिखा पत्र

Count down 05: candidates claims their own victory, read what BJP, SP and BSP statement
सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा। - फोटो : अमर उजाला

सपा का दावा, एक लाख 21 हजार वोटों से जीतेंगे
मेरठ-हापुड़ लोकसभा से सपा गठबंधन की प्रत्याशी सुनीता वर्मा का कहना है कि करीब एक लाख 21 हजार वोटों से जीत होगी। सारे आंकड़े लगा लिए हैं।

कैंट छोड़कर बाकी सारी विधानसभाओं से बड़े अंतर से जीत होगी। कैंट में उन्हें काफी वोट मिले हैं। उन्हें सर्वसमाज ने वोट किया है, इसलिए बड़े अंतर से जीत तय है। पांच वर्ष मेरठ की महापौर रहने के दौरान उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्य कराएं हैं, जिसका इनाम जनता उन्हें सांसद बनाकर दे रही है। 

ये बताए आंकड़े 
हापुड़ विधानसभा :
सपा गठबंधन को एक लाख 25 हजार वोट मिलेंगे। भाजपा को 90 हजार वोट मिलेंगे और बसपा को 12 हजार वोट मिलेंगे।  

किठौर विधानसभा : सपा गठबंधन को एक लाख 20 हजार वोट मिलेंगे। भाजपा को 92 हजार और बसपा को 16 हजार वोट मिलेंगे। 

मेरठ दक्षिण विधानसभा : सपा गठबंधन को एक लाख 70 हजार वोट मिलेंगे। भाजपा को एक लाख और बसपा को 15 हजार मिलेंगे। 

कैंट विधानसभा : सपा गठबंधन को 83 हजार वोट मिलेंगे। भाजपा को एक लाख 50 हजार और बसपा के खाते में 12 हजार वोट जाएंगे। 

शहर विधानसभा : सपा गठबंधन को एक लाख 20 हजार वोट मिलेंगे। भाजपा को 65 हजार और बसपा को 8 हजार वोट मिलेंगे। 

इस लिहाज से छह लाख 18 हजार वोट मिलेंगे। भाजपा को चार लाख 97 हजार वोट मिलेंगे। बसपा को 63 हजार वोट मिलेंगे। बाकी एक हजार 21 वोट अन्य को मिलेंगे।

Count down 05: candidates claims their own victory, read what BJP, SP and BSP statement
बसपा प्रत्याशी देवव्रत त्यागी। - फोटो : अमर उजाला

बसपा का दावा, जीतेंगे हम ही, सभी ने दिया है वोट
मेरठ-हापुड लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी देवव्रत त्यागी अपनी जीत 25 हजार मतों से मानकर चल रहे हैं। इनके अनुसार भाजपा प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहेंगे। सपा गठबंधन प्रत्याशी को दूसरे स्थान पर बताया है। इन्होंने अपनी जीत का आधार बसपा का कोर वोट बैंक दलित, मुस्लिम, त्यागी समाज के साथ साथ भाजपा के कोर वोट बैंक  ब्राह्मण, पाल, प्रजापति के वोट बैंक को माना 

देवव्रत त्यागी का कहना है कि मेरठ लोकसभा सीट पर 20 लाख मतदाता हैं। इनमें से 11 लाख 79 हजार 21 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। त्यागी भाजपा का कोर वोट बैंक कहा जाता है। जो इस बार नाराजगी के कारण भाजपा को छोड़कर बसपा के साथ खड़ा हो गया। 

दलित, मुस्लिम, त्यागी-ब्राह्मण, अतिपिछड़ी जाति पाल और प्रजापति मतदाताओं के प्यार से जीत निश्चित है। इनका कहना है कि हम आंकड़ेबाजी में विश्वास नहीं करते, बल्कि सभी धर्म-जाति के लोगों ने वोट के रूप में जो उन्हें प्यार दिया है उसके सहारे ही जीत होगी। इनका कहना है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा प्रत्याशी हाजी याकूब कुरैशी थे। 

इन्हें भाजपा द्वारा बेइमानी से बहुत कम वोटों से हराया गया था। उनसे भी अधिक वोट बैंक इस बार हमारे साथ रहा है। हमारे पक्ष में छह लाख वोट मिलेंगे। इनका कहना है कि हमने जनता से दो वादे किए थे जिनमें एक यह कि वह हर समय जनता के बीच रहेंगे और दूसरा कि हापुड़ में एक कन्या इंटर कॉलेज खुलवाएंगे। सांसद बनकर पहला कार्य यही करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed