फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Councilors taking advantage of PM Awas Yojana, eligible denied

पीएम आवास योजना का लाभ ले रहे सभासद, पात्र वंचित

Sun, 07 Mar 2021 01:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
Councilors taking advantage of PM Awas Yojana, eligible denied
पीएम आवास योजना का लाभ ले रहे सभासद, पात्र वंचित
विज्ञापन

लावड़। नगर पंचायत लावड़ के सभासद नगर पंचायत के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे है, जबकि स्वयं भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। सभासदों ने लेखपाल से मिलकर पीएम आवास योजना का लाभ लिया है।
कस्बे के वार्ड सात के सभासद अतीक ने अपनी पत्नी गुलिस्ता के नाम पर पीएम आवास योजना का फार्म भरा, लेकिन लेखपाल ने उन्हें अपात्र घोषित कर दिया। इसके बाद उन्होंने वार्ड 14 से भी पत्नी के नाम पर फार्म भरा और फार्म पास होने के बाद अपना मकान बना लिया। उन्होंने क्रमांक संख्या 62 में अपना मकान बनाया है। क्रमांक संख्या 19 में वार्ड न. छह के सभासद अफसाना पत्नी कामिल ने पीएम आवास योजना में फार्म भरकर पीएम आवास योजना का लाभ लिया है। पीएम आवास योजना में सभासद लाभ ले रहे हैं और नगर पंचायत पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे है। यहीं नहीं लॉकडाउन के बाद पीएम द्वारा लागू की गई ठेला व फड़ संचालकों के लिए दस हजार लोन वाली स्कीम में भी सभासदों ने लाभ लिया है।
विज्ञापन

दूसरे दिन भी रही हड़ताल
सभासदों की गिरफ्तारी नहीं होने पर दूसरे दिन भी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल रही। गौरव ने बताया कि जब तक सभासदों की गिरफ्तारी नहीं होगी हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान असलम, देवेंद्र, दीपक, चमन, राजेंद्र, अजित, विनोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिकवरी नोटिस भेजा जाएगा
मुझे इस बात की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो जांच कर रिकवरी के लिए नोटिस भेजा जायेगा। जनप्रतिनिधि इस योजना का लाभ नहीं ले सकते। पूर्व में लेखपाल व डूडा के कर्मचारी ही मामले को देख रहे थे। अब तक बने मकानों की जांच की जाएगी। - सुधीर सिंह, नगर पंचायत लावड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed