{"_id":"696904975d07240956008107","slug":"councilors-accused-of-not-getting-development-work-done-in-the-wards-meerut-news-c-228-1-mwn1001-104344-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सभासदों ने लगाया वार्डों में विकास कार्य न कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सभासदों ने लगाया वार्डों में विकास कार्य न कराने का आरोप
विज्ञापन
हस्तिनापुर। नगर पंचायत के सभासदो ने बृहस्पतिवार को नगर पंचायत कार्यालय के बाहर एकत्रित होकर चेयरपर्सन सहित अन्य अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए और कार्रवाई की मांग की।
सभासद प्रदीप नागर, दिवाकर दत्ता, रोहित, अभिषेक कुमार, देवव्रत आदि ने कार्यालय के मुख्य द्वार पर खड़े होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत में भ्रष्टाचार चरम पर है। कई वार्डों में विकास कार्य नहीं कराए जा रहे हैं। साथ ही उनके वार्डों में सफाई व्यवस्था की स्थिति दयनीय है। वार्ड के लोग उनसे सफाई व अन्य विकास कार्यों के विषय के बारे में कहते हैं। परंतु वह जब नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर अपनी बात रखते हैं तो अनसुनी कर दी जाती है।
उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पंचायत कार्यालय में कई कर्मचारियों की उपस्थिति केवल कागजों में चल रही है। इस संबंध में उन्होंने मंडलायुक्त व जिलाधिकारी को भी पत्र सौंपते हुए उक्त विषय में जांच की मांग की है। उनका कहना है कि अगर जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वह नगर पंचायत कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।