{"_id":"6aa17b1f3150ae20ff0f227f","slug":"councilor-and-husband-accused-of-tarnishing-traders-image-fir-registered-meerut-news-c-40-1-smrt1041-113406-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सभासद व पति पर व्यापारियों की छवि धूमिल करने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सभासद व पति पर व्यापारियों की छवि धूमिल करने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फलावदा। नगर पंचायत की सभासद अनुराधा और उनके पति मोहित तोमर के खिलाफ सोशल मीडिया पर व्यापारियों की छवि धूमिल करने और अवैध वसूली के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई एसएसपी के आदेश पर मंगलवार को की गई। व्यापारी अनिरुद्ध कुमार बिश्नोई ने इसकी शिकायत की थी।
व्यापारी अनिरुद्ध ने अपनी शिकायत में बताया कि 23 अगस्त 2026 को फलावदा थाने में शांति समिति की बैठक हुई थी। इसमें अनिरुद्ध अपने भाई अश्वनी के साथ शामिल हुए थे। आरोप है कि बैठक के बाद मोहित तोमर ने फेसबुक पर अनिरुद्ध, अश्वनी बिश्नोई और व्यापारी अजय शर्मा के नाम लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची। अनिरुद्ध का आरोप है कि मोहित तोमर की पत्नी अनुराधा नगर पंचायत की सभासद हैं। इसी राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर आरोपी व्यापारियों को झूठे मुकदमे दर्ज कराने की धमकी देकर अवैध वसूली करते हैं।
फलावदा पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो अनिरुद्ध ने 7 सितंबर को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी ने प्रभारी निरीक्षक फलावदा को मोहित तोमर, अनुराधा और अन्य के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इन निर्देशों के बाद थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। नगर पंचायत सभासद अनुराधा और मोहित तोमर का कहना है कि उनका उत्पीड़न किया जा रहा है और यह पूरा मामला बेबुनियाद है।
विज्ञापन
-- -- -- --