Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Councilor against Swakar system

Meerut News: स्वकर प्रणाली के विरोध में सभासद

Wed, 19 Feb 2025 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Councilor against Swakar system
- स्वकर प्रणाली लागू होने पर 24 फरवरी से अनिश्चितकालीन धरने की दी चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। कस्बे में स्वकर प्रणाली के विरोध में नगरपालिका सभासदों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही सभासदों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह 24 फरवरी से पालिका परिसर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे।

तहसील पहुंचे नगर पालिका के सभासद राहुल पाल, शाहिद, तनिका जैन, फिरदौस, तारिक हसन, शानू जैन, शहजाद सितारा, फरमान अंसारी आदि ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में स्वकर प्रणाली लागू किया जाना प्रस्तावित है। बोर्ड बैठक में विरोध के बाद भी पालिका प्रशासन स्वकर प्रणाली को लागू करने की जिद पर अड़ा है। सभासदों ने बताया कि स्वकर प्रणाली लागू होने के बाद जलकर व गृहकर की दरों में बढ़ोतरी होगी। जिससे कस्बे के लोगों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। आरोप है कि सरकार की स्वकर प्रणाली लोगों के दैनिक जीवन को प्रभावित करेगी। सभासदों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर जल्द समस्या के समाधान की मांग की है। सभासदों ने चेतावनी दी है कि कस्बे में स्वकर प्रणाली व्यवस्था को वापस नहीं लिया गया तो वह 24 फरवरी से नगर पालिका में अनिश्चिकालीन धरना देंगे। इस संबंध में एसडीएम नारायणी भाटिया का कहना है कि सभासदों के ज्ञापन को शासन को भेजा जाएगा। स्वकर प्रणाली व्यवस्था सुचारू करना सरकार का काम है। इस दौरान सभासद खालिद, मन्नान, फरमान अंसारी, मुकेश, दानिस्ता, शकील अहमद मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed