फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corporation's meeting place was set up at seven places on holiday for new house tax

नए गृहकर के लिए छुट्टी वाले दिन सात जगह लगी निगम की चौपाल

Sun, 13 Jul 2025 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Corporation's meeting place was set up at seven places on holiday for new house tax
मेरठ। दस गुना से ज्यादा गृहकर बताकर बिल वितरित करने की प्रक्रिया जारी है। वहीं, बिलों को लेकर आपत्तियां बढ़ रही हैं। इसे देखते हुए शनिवार को छुट्टी वाले दिन भी नगर निगम ने सात जगह चौपाल लगाई है। नगर निगम के अफसरों का दावा है कि 65 आपत्तियों में से 40 का निस्तारण कर दिया गया है। वहीं, स्वकर निर्धारण प्रपत्र बांटने का सिलसिला और भवन स्वामियों को समझाने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी एसके गौतम का कहना है कि जीआईएस सर्वे के आधार पर गृहकर वसूली के साथ आपत्तियों के निराकरण के लिए शुक्रवार को शास्त्रीनगर, कंकरखेडा और मुख्यालय जोन में समाधान दिवस लगाया जाता है। महापौर हरिकांत अहलूवालिया और नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने दो दिन पहले कार्यकारिणी की बैठक में स्वकर निर्धारण प्रपत्र शत-प्रतिशत, नए बिल और वसूली करने के लिए एक एजेंसी के साथ अनुबंध करने पर मुहर लगाई थी।
विज्ञापन

अधिक आपत्तियों को देखते हुए नगर आयुक्त ने महीने के दूसरे शनिवार को कर निरीक्षक से लेकर मुख्य कर निर्धारण अधिकारी तक छुट्टी निरस्त कर दी हैं। अवकाश के बावजूद शनिवार को तीनों जोन में सात जगह चौपाल लगाई गईं। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी का कहना है कि आपत्तियां तेजी से निस्तारित करने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त सौरभ गंगवार का कहना है कि महानगर के सभी 90 वार्डों में स्थानीय पार्षदों को साथ लेकर नए गृहकर पर स्वकर निर्धारण प्रपत्र बांटने व आपत्तियों का निस्तारण करने के लिए चौपाल लगाई जा रही है। कांवड़ यात्रा के बाद इस कार्य को और तेजी से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed