फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corporation woke up after the murder of e-rickshaw driver, started culvert construction after 26 days

ई-रिक्शा चालक की हत्या के बाद जागा निगम, 26 दिन बाद शुरू कराया पुलिया निर्माण

Sun, 15 Jun 2025 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Corporation woke up after the murder of e-rickshaw driver, started culvert construction after 26 days
मेरठ। परतापुर में ई-रिक्शा चालक नरेश कुमार की हत्या के बाद नगर निगम की नींद खुली है। शनिवार को 26 दिन बाद निगम ने पुलिया निर्माण का कार्य शुरू कराया। पुलिया का निर्माण रुका होने के कारण मोड़ते समय स्कॉर्पियो से ई-रिक्शा टकरा गया था। इसी बात पर स्कॉर्पियो सवार निरवैर सिंह ने रॉड से ताबड़तोड़ वारकर ई-रिक्शा चालक की हत्या कर दी थी। लापरवाही सामने आने पर नगर निगम ने पुलिया का निर्माण चालू करा दिया।
विज्ञापन

प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह के निरीक्षण के बाद 17 मई 2025 को दिल्ली रोड स्थित परतापुर रिठानी पीर के पास मुख्य नाले की सफाई का काम शुरू हुआ था। निगम द्वारा रिठानी पीर से पूठा गांव को जाने वाली पुलिया को तोड़कर नाले के नीचे फंसे पानी की पाइप निकालकर सफाई कराई थी। पुलिया का निर्माण अधूरा छोड़ दिया। हत्या का कारण पुलिया का अधूरा निर्माण बताया जा रहा था। लोगों का कहना है कि निगम पहले ही निर्माण करा देता तो शुक्रवार को नरेश की हत्या न होती।
विज्ञापन



प्रतिदिन तीस हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं
दिल्ली रोड पर जाने के लिए वेदव्यासपुरी, डुंगरावली, सुशांत सिटी और पूठा गांव सहित एनएच 58 पर जाने वाले तीस हजार से अधिक वाहन प्रतिदिन पूठा मार्ग से होकर गुजरते हैं। रिठानी पीर स्थित मुख्य नाले की सफाई व पुलिया निर्माण के चलते 26 दिनों से रास्ता बंद है। इसी के चलते छोटे व बडे चार पहिया वाहन और बाइक सवार पूठा मार्ग से दिल्ली रोड पर जाने के लिए जीवनपुरी से होकर गुजरते हैं। अधिकतर चार पहिया वाहन रिठानी पीर पर रास्ता बंद होने की जानकारी न होने के कारण आगे चले जाते हैं और वाहन वापस मोड़कर जीवनपुरी से होते हुए दिल्ली रोड पर पहुंचते हैं। जीवनपुरी का रास्ता संकरा होने के कारण यहां जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्यारोपी शिक्षक को भेजा जेल
संवाद
मेरठ। नरेश की हत्या के आरोपी स्काॅर्पियो सवार निजी शिक्षक निरवैर सिंह को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया। जिसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। वहीं घटना से आक्रोशित लोगों ने शनिवार को जीवनपुरी में एंट्री प्वाइंट पर चार पहिया वाहनों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगा दी। नरेश रिठानी और परतापुर क्षेत्र में ई-रिक्शा चलाता था। आरोपी शुक्रवार रात परिवार के साथ फिल्म देखने जा रहे निरवैर सिंह की स्कॉर्पियो से मोड़ते समय ई-रिक्शा से टकरा गया था। विवाद के दौरान नरेश ने ईंट उठाकर निरवैर सिंह के हाथ पर मार दी और दूसरी ईंट कार पर फेंक दी थी। इससे कार का शीशा टूट गया था। इसके बाद निरवैर सिंह ने स्कॉर्पियो में रखी लोहे की रॉड निकाल कर नरेश की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed