फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corporation will not get house tax of Rs 23 crore from 3574 buildings

Meerut News: 3574 भवनों से निगम को नहीं मिलेगा 23 करोड़ का गृहकर

Fri, 15 Nov 2024 04:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Corporation will not get house tax of Rs 23 crore from 3574 buildings
मेरठ। औद्योगिक क्षेत्र के 3574 भवनों से निगम को 23 करोड़ का गृहकर नहीं मिलेगा। शासन ने औद्योगिक क्षेत्र के विकास कार्य की जिम्मेदारी यूपीसीडा को सौंप दी है। अब वहां पर साफ-सफाई, सड़क, नाली-नाले का निर्माण पानी, सुंदरीकरण का काम यूपीसीडा ही करेगा।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव अनिल कुमार सागर ने मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीपीडा और नगर आयुक्त को सरकारी गजट जारी किया है। इसमें उत्तर प्रदेश के सभी औद्योगिक क्षेत्रों के रख-रखाव एवं म्यूनिसिपल सर्विसेस की जिम्मेदारी यूपीसीडा को सौंपी गई है। औद्योगिक क्षेत्र में भवनों से गृहकर नगर निगम लेता था, जिसके चलते साफ-सफाई, सड़क निर्माण, नाले-नाली निर्माण, पार्क के देखरेख, सुंदरीकरण का कार्य निगम ही करता था। मेरठ में औद्योगिक क्षेत्र में 3574 भवन है, जिनसे नगर निगम को 23 करोड़ का गृहकर लिया जा रहा है। अब नए सरकारी गजट में औद्योगिक क्षेत्र को यूपीसीडा संवारेगा। जिसके चलते मेरठ निगम को प्रतिवर्ष 23 करोड़ के गृहकर का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

हालांकि, साफ-सफाई, सड़क निर्माण सहित विकास कार्य में 10 करोड़ से ज्यादा नगर निगम को खर्च करना पड़ता था। औद्योगिक क्षेत्र में नगर निगम ने हजारों स्ट्रीट लाइट लगा रखी है। निगम अधिकारियों का कहना कि औद्योगिक क्षेत्र में लगी स्ट्रीट लाइट को उतारा जाएगा। निगम की जितनी भी संपत्ति औद्योगिक क्षेत्र में है, उनको वापस लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed