फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corporation uses bulldozer on disputed land; traders create an uproar.

Meerut News: विवादित जमीन पर निगम ने चलाया बुलडोजर, व्यापारियों का हंगामा

Fri, 14 Aug 2026 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Corporation uses bulldozer on disputed land; traders create an uproar.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून बाईपास स्थित ब्रावुरा गोल्ड रिसोर्ट होटल के पास करीब 3600 गज जमीन पर कोर्ट के आदेश पर नगर निगम की ध्वस्तीकरण कार्रवाई को लेकर शुक्रवार को व्यापारियों ने हंगामा किया।
निगम द्वारा की जाने वाली कार्रवाई की जानकारी मिलने पर कल्याण स्टील के डायरेक्टर राजन गर्ग काफी व्यापारियों के साथ मौके पर पहुंचे और नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि जमीन को लेकर करीब 10 वर्षों से न्यायालय में विवाद चल रहा। उन्होंने जमीन पर स्टे होने का दावा करते हुए कहा कि यह न्यायालय की अवमानना है इसका जवाब कोर्ट में देंगे।
विज्ञापन

राजन गर्ग के मुताबिक, नगर निगम और उनके बीच जमीन को लेकर लंबे समय से न्यायालय में विवाद चल रहा। इसके बावजूद नगर निगम की टीम ने बाउंड्री वॉल के साथ करीब 20 वर्ष पुरानी बिल्डिंग को भी ध्वस्त कर दिया। आरोप लगाया कि विवादित जमीन से अलग उनकी करीब 1200 गज जमीन भी फ्रंट पर स्थित है। इस जमीन की बाउंड्री वॉल को भी नगर निगम की टीम ने ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed