फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corporation strict on house tax: Preparations to issue notices to one lakh defaulters

गृहकर पर निगम का सख्त : एक लाख बकायेदारों को नोटिस देने की तैयारी

Fri, 13 Feb 2026 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Corporation strict on house tax: Preparations to issue notices to one lakh defaulters
मेरठ। नगर निगम ने गृहकर की लंबित वसूली को लेकर सख्त रवैया अपनाया है। बकाया कर की वसूली के लिए एक कार्ययोजना तैयार की गई है जिसके तहत लगभग एक लाख भवन स्वामियों को नोटिस भेजे जाएंगे। बड़े बकायेदारों, विशेषकर व्यावसायिक भवनों पर नोटिस चस्पा करने और सीलिंग जैसी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

महानगर में गृहकर वसूली के लिए 3.69 लाख भवन चिह्नित किए गए हैं। कई भवन स्वामी लंबे समय से गृहकर का भुगतान नहीं कर रहे हैं जिससे नगर निगम की आय प्रभावित हो रही है जो विकास कार्यों और जनसुविधाओं के लिए महत्वपूर्ण है। निगम ने वार्डवार बकायेदारों की सूची तैयार कर ली है। पहले चरण में नोटिस जारी कर स्वैच्छिक भुगतान का अवसर दिया जाएगा। 28 फरवरी 2026 तक गृहकर बिल पर 20 फीसदी की छूट भी दी जा रही है।
विज्ञापन

निर्धारित समय सीमा में कर जमा न करने वाले भवनों पर नोटिस चस्पा किए जाएंगे। इसके बाद भी भुगतान न होने पर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील किया जाएगा। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी एसके गौतम ने बताया कि बड़े बकायेदारों पर निगरानी रखी जाएगी। संपत्ति का व्यावसायिक उपयोग करने वाले, लेकिन आवासीय दर से कर जमा करने वालों के खिलाफ भी जांच होगी। कर निर्धारण में गड़बड़ी मिलने पर बकाया के साथ जुर्माना वसूला जाएगा। निगम ने करदाताओं से समय रहते बकाया गृहकर जमा करने की अपील की है ताकि दंडात्मक कार्रवाई से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed