फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corporation officers surrounded in protest against cleaning campaign at night

रात में सफाई अभियान चलाने के विरोध में निगम अफसरों का घेराव

Sat, 14 Jun 2025 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Corporation officers surrounded in protest against cleaning campaign at night
रात में सफाई करने के विरोध में निगम अधिकारियों का विरोध करते निगम के कर्मचारी नेता
मेरठ। रात में सफाई अभियान चलाने के विरोध में शुक्रवार को सफाई कर्मचारी नेताओं ने निगम के अफसरों का हापुड़ रोड पर घेराव कर लिया। आरोप है कि निगम में श्रम कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही है। कर्मचारियों की संख्या लगातार घटती जा रही और जनसंख्या बढ़ रही है। निगम में नियुक्ति नहीं हो रही, बल्कि काम करने वालों पर तीन गुना काम लिया जा रहा है। निगम अफसरों ने कर्मचारियों को समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

शहर में सफाई व्यवस्था और गर्मी को देखते हुए रात में निगम अफसरों से बाजारों में सफाई कराने का रोस्टर बनाकर अभियान शुरू कराया है। शुक्रवार को हापुड़ रोड स्थित वार्ड-56, 58, 71 और 72 में सफाई अभियान चल रहा था। सफाई नेता विनेश विद्यार्थी, सफाई कर्मचारी संघ के महामंत्री अंकुश महरोल अपने साथियों के साथ हापुड़ रोड पर पहुंच गए। कर्मचारी नेताओं ने निगम अफसरों का घेराव कर रात में सफाई अभियान का कडा विरोध किया। अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार और प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह ने कर्मचारी नेताओं को आश्वस्त किया कि जो सफाईकर्मी रात में सफाई कार्य कर रहे हैं, उनसे दिन में काम नहीं लिया जाएगा। सफाई कर्मचारी से सिर्फ 8 घंटे ही काम लिया जाएगा। महामंत्री अंकुश महरोल ने कहा कि सफाई कर्मियों की संख्या मानक से बहुत ही कम है। सफाई कर्मी सेवानिवृत हो रहे हैं, उनकी जगह कर्मचारियों की निगम नियुक्ति नहीं कर रहा है। कांवड़ यात्रा से पहले सफाईकर्मियों की भर्ती कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed