फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corporation forgot the tax collection in favor of PM Swanidhi

पीएम स्वनिधि के फेर में कर वसूली भूला निगम

Wed, 03 Mar 2021 01:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
Corporation forgot the tax collection in favor of PM Swanidhi
मेरठ। पीएम स्वनिधि के चक्कर में नगर निगम कर वसूली करना भूल गया है। वित्तीय वर्ष खत्म होने में एक महीने से भी कम समय बचा है और निगम कर करेत्तर वसूली लक्ष्य से कोसो दूर है। सरकारी विभागों पर 45 करोड़ गृहकर बकाया होने के बाद इनसे वसूली नहीं कर पा रहा है। 40 सरकार विभाग ऐसे हैं जिन्होंने नगर निगम का कर दबा रखा है। सबसे ज्यादा बकाया बिजली विभाग 24 करोड़ रुपया है।
विज्ञापन

कोरोना काल में आर्थिक रूप से कमजोर हुए स्ट्रीट वेंडरों को उबारने के लिए सरकार पीएम स्वनिधि के तहत दस हजार रुपये का लोन बैंकों के माध्यम से दिला रही है। इसके लिए नगर निगम को शहर के 65 हजार वेंडरों को लोन दिलाने का लक्ष्य दिया गया है। 6 मार्च तक 23 हजार से ज्यादा वेंडरो को लोन दिलाया जाना है। इसके चलते नगर निगम हाउस टैक्स अनुभाग गृहकर वसूली छोड़कर स्वनिधि का लक्ष्य पूरा करने में जुटा है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ शहरवासियों के अलावा सरकारी विभाग कर अदा नहीं कर रहे हैं। सरकारी विभागों पर ही 45 करोड़ रुपया बकाया चल रहा है। इसमें पीवीवीएनएल पर 24 करोड़ रुपये, उत्तर प्रदेश वस्त्र उद्योग पर 11 करोड़, पुलिस विभाग पर 3 करोड़, बीएसएनएल पर 84 लाख, कृषि विभाग पर 60 लाख, आवास विकास पर 57 लाख, बीएसए पर 53 लाख रुपये बकाया चल रहा है। कर प्रभारी अपर नगर आयुक्त श्रद्धा शांडिल्यायन ने बताया कि पीएम स्वनिधि के साथ कर वसूली भी कराई जा रही है। बकायेदार सरकारी विभागों को नोटिस देकर बकाया भुगतान करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed