फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   corono ki doj pahunchegi

मेरठ मंडल के लिए कोरोना वैक्सीन की डेढ़ लाख से ज्यादा डोज

Tue, 09 Feb 2021 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
corono ki doj pahunchegi
दो नए मरीजों की पुष्टि, आरोग्य मेले के चार मरीज भी किए शामिल
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना के दो नए मरीज मिले हैं, जबकि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में रविवार को मिले चार मरीजों को भी कोरोना की रिपोर्ट में शामिल कर लिया गया है। इस तरह सोमवार को मरीजों की संख्या छह दर्शाई गई है।
ये मरीज पेंशनर्स और नौकरीपेशा हैं। शास्त्री नगर और पल्लवपुरम के रहने वाले हैं। मरीजों की कुल संख्या 21307 हो गई है। 52 लोगों की छुट्टी हुई है, इस तरह अब तक 20535 लोगों की छुट्टी हो चुकी है। 405 लोगों की मौत हो चुकी है। 33 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। सीएमओ डॉ अखिलेश मोहन ने बताया कि रिपोर्ट जल्दी बन गई थी।
विज्ञापन

-------
मेरठ मंडल के लिए कोरोना वैक्सीन की डेढ़ लाख से ज्यादा डोज आईं
मेरठ। मेरठ मंडल के हिस्से में इस बार कोरोना वैक्सीन की डेढ़ लाख से ज्यादा डोज आई हैं। सोमवार शाम लखनऊ से गाड़ियां वैक्सीन लेकर मेरठ के लिए रवाना हो गई थी। इनके देर रात या फिर मंगलवार तड़के पहुंचने की उम्मीद है। यह वैक्सीन 11, 12 और 18 फरवरी को फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगाई जाएगी। इसमें अधिकांश कोवैक्सिन हैं और कुछ कोविशिल्ड है। फिलहाल 11 और 12 तारीख को 42-42 सत्र, जबकि 18 तारीख को 35 सत्र बनाए गए हैं। हालांकि अभी इनमें बदलाव हो सकता है। इस दौरान 15324 लाभार्थियों का टीकाकरण किया जाएगा। इन दिनों में 5108 की संख्या में एक-एक दिन लोगों को बुलाया जाएगा। इसके बाद 22 फरवरी को फ्रंटलाइन वर्कर्स का मॉप अप राउंड होगा, जिसमें बचे हुए कोरोना योद्धाओं को बुलाया जाएगा। इसके साथ इनका राउंड पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच में 15 फरवरी को स्वास्थ्य कर्मियों का मॉप अप राउंड होगा, जिसमें बचे हुए स्वास्थ्यकर्मियों को टीकाकरण के लिए बुलाया जाएगा। मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर अशोक तालियान ने बताया कि जिलों को आवंटन के लिए मंगलवार को वितरण व्यवस्था तय होगी।

-----
- जेल प्रशासन ने अस्थायी जेल के दो ब्लॉक की खाली कराए
मेरठ। सर छोटूराम इंजीनियरिंग कॉलेज में संचालित अस्थाई जेल जल्द हट सकती है। दरअसल, यहां आने वाले बंदियों की संख्या तेजी से घटने और छात्रों की प्रभावित हो रही पढ़ाई को देखते हुए जेल प्रशासन ने दो ब्लॉक खाली कर दिए हैं। अब यहां एक ब्लॉक में बंदी हैं तो दूसरे में पीएसी जवान हैं। एक समय जहां यहां आने वाले बंदियों का आंकड़ा 260 तक पहुंचा था, आज केवल 125 बंदी ही शेष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed