फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Coronavirus Virus update: seven new Coron Positive Found in Bijnor, one new in Shamli

बिजनौर में सात नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, शामली के 66 सैंपलों की जांच में मिला एक संक्रमित 

Sat, 18 Apr 2020 12:03 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर/शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर/शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 18 Apr 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Virus update: seven new Coron Positive Found in Bijnor, one new in Shamli
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस - फोटो : amar ujala

बिजनौर जनपद में शुक्रवार को जिले में सात और नए कोरोना पॉजिटिव के सामने आए हैं। वहीं शामली जिले के आज कुल 66 सैंपलों की जांच हुई जिनमें एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। बिजनौर में जहां कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। वहीं शामली में ये आंकड़ा 17 पहुंच चुका है।

विज्ञापन


 बिजनौर जनपद में अब तक कुल 19 लोग कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं, जबकि इनमें एक संक्रमित कानपुर में कोरोना पाॅजिटिव आया था। वह चांदपुर क्षेत्र का रहने वाला है, उसे कानपुर में ही आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन


जनपद में कोरोना पॉजिटिव केस में बढ़ोतरी होती जा रही है। कुछ दिन पहले ही चांदपुर का रहने वाला दिल्ली जमात में गया एक युवक कानपुर में कोरोना पॉजिटिव आ चुका है।उसका कानपुर में ही इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ विजय कुमार यादव के अनुसार अब तक जनपद में कुल 19 लोगों में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि अभी हाल ही में कुल 111 रिपोर्ट प्राप्त हुई है इनमें से सात लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं, फिलहाल अभी इन मरीजों की छंटनी की जा रही है। इन सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दौर मैं भर्ती कराया गया है।

उधर, शामली में डीएम जसजीत कौर ने पुष्टि करते हुए बताया कि जनपद में कोरोना के कुल 66 मरीजों के सैंपल जांच के लिए मेरठ मेडिकल भेजे गए थे जिनमें से एक व्यक्ति में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।


सीएमओ संजय सक्सेना ने बताया कि पाॅजिटिव मिला व्यक्ति शामली के एक धार्मिक स्थल में मिले असम के कोरोना पाॅजिटिव जमाती के संपर्क में आया था। यह जनपद की नानूपुरा बस्ती का रहने वाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed