फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Coronavirus update news: Ten new corona positive Found in Meerut in one day

मेरठ में 24 घंटे के भीतर कोरोना के दस नए मामले मिलने से हड़कंप, एक की मौत, 115 हुई कुल संख्या

Sat, 02 May 2020 11:20 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 02 May 2020 11:20 AM IST
सार

  • अब तक छह की हो चुकी मौत, नए मरीजों में खरखौदा और श्रीराम पैलेस के पास वाले भी शामिल 
  • सात अन्य मरीज़ आरकेपुरम, ऊंचा सद्दीकनगर, गुप्ता कॉलोनी टीपी नगर सिवालखास, लखीपुरा और शाहपीर गेट  के
  • कई और नए हॉट स्पॉट बनेंगे, 117 लोगों को किया गया क्वारंटीन

विज्ञापन
Coronavirus update news: Ten new corona positive Found in Meerut in one day
coronavirus - फोटो : PTI

विस्तार

मेरठ में कोरोना के 10 नए मरीज मिले हैं, जिनमे से एक की मौत हो गई है। मेरठ में कोरोना के मरीजों की संख्या 115 हो गई है। इनमें से 53 की छुट्टी हो चुकी है, जबकि छह की मौत, बाकी 56 का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


नए मरीजों में  57 साल के व्यक्ति हैं, जो खरखौदा खासपुर के हैं। दिल्ली में भर्ती हैं। इनके अलावा 62 साल के रमेश चंद हैं, जो श्रीराम पैलेस के पास के रहने वाले हैं। उनकी सुबह दिल्ली में मौत हो गयी थी।
विज्ञापन


29 साल की महिला है, आरके पुरम की, ऊंचा सद्दीकनगर गुल्लर वाली गली का 19 साल का युवक है। 62 साल का व्यक्ति है, गुप्ता कॉलोनी टीपी नगर का और सिवालखास का 27 साल का युवक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये चारों सैंपल निजी चिकित्सकों के ज़रिए निजी लैब में गए थे। वहां से रिपोर्ट आई है। इसके अलावा तीन मरीज़ लखीपुरा और एक शाहपीर गेट का है। ये पहले मिले मरीजों के संपर्क वाले हैं। इनकी रिपोर्ट मेडिकल की लैब से आई है।

इन सभी लोगों के संपर्क वालों का पता किया जा रहा है। उन्हें क्वारंटीन किया जाएगा। कुछ को क्वारंटीन कर दिया गया है। इनकी सैंपलों की जांच कराई जाएगी। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव आए 4 लोगों के परिवार और उनके संपर्क वाले 117 लोगों को क्वारंटीन किया है। इनमें गुरूवार को ब्रह्मपुरी में मिले कोरोना पॉजिटिव के संपर्क वाले 32 लोगों को क्वारंटीन किया है। यह वेज बिरयानी का ठेला लगाता है।

22 को इंस्टीट्यूशनल और 10 को होम क्वारंटीन किया है। इसी तरह सदर रविंद्र पुरी के कोरोना पॉजिटिव के संपर्क वाले 49 लोगों को कोरेंटिन किया गया है। यह सभी होम क्वारंटीन हैं।

इसके अलावा रमेश चंद के जो लल्लापुरा श्री राम पैलेस के पास के रहने वाले थे, उनके परिवार के 10 लोगों को होम कोरेंटिन किया गया है। रमेशचंद की दिल्ली में मृत्यु हो गई थी। इनके परिवार के लोगों ने अपनी जांच भी कराई हुई है। वहीं  खरखौदा के रहने वाले कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में 26 लोगों को इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन में भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed