{"_id":"5e958c998ebc3e711a36cd51","slug":"coronavirus-update-meerut-shabine-will-not-be-held-in-idgah-and-shahi-jama-masjid-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: लॉकडाउन बढ़ने पर शहरकाजी ने लिया बड़ा फैसला, ईदगाह और शाही जामा मस्जिद में नहीं होंगे शबीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: लॉकडाउन बढ़ने पर शहरकाजी ने लिया बड़ा फैसला, ईदगाह और शाही जामा मस्जिद में नहीं होंगे शबीने
Tue, 14 Apr 2020 04:32 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 14 Apr 2020 04:32 PM IST
सार
- शहरकाजी जैनुस सजिद्दीन ने लॉक डाउन में शहर की मस्जिदों में तरावीह न करने का एलान किया
विज्ञापन
शहरकाजी जैनुस साजिद्दीन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार सुबह 10 बजे राष्ट्र को सम्बोधित करते हुए लॉकडाउन की अवधि बढ़ाकर 3 मई करने का निर्णय लिया है। जिसके बाद मेरठ में शहरकाजी जैनुस सजिद्दीन ने शाही जामा मस्जिद में तरावीह और शाही ईदगाह में शबीना न करने का एलान किया है।
विज्ञापन
साथ ही बताया कि सिर्फ जामा मस्जिद और ईदगाह ही नहीं शहर की सभी मस्जिदों में तरावीह और शबीना नहीं होगा। तरावीह के अलावा फर्ज इमाम, मोअज्जन और मुतवल्ली नमाज अदा कर सकते हैं।
विज्ञापन
शहरकाजी ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील की है कि रमजान के दौरान ज्यादा से ज्यादा जकात, सदका अदा करें। घर पर रहकर इबादत करें। उन्होंने बताया चांद दिखने के साथ रमजान 24 या 25 अप्रैल से शुरू होंगे। वहीं कारी शफीकुर्रहमान कासमी ने लोगों से घरों पर ही इबादत करने की अपील की।
विज्ञापन
उन्होंने युवाओं से खास तौर पर घरों से बाहर न निकलकर लॉकडाउन के पालन करने को कहा। मौलाना मशहूदुर रहमान शाहीन ने कहा रमजान के महीने में अल्लाह ताला दुआएं कुबूल करता है। इसलिए सभी मुसलमान भाइयों से कोरोना महामारी से हिफाजत के लिए घरों में दुआ का एहतमाम करें।
फर्ज नमाज के साथ कुरआन-ए-पाक की तिलावत करें। रोजों का खास एहतमाम करें। रोजेदार की दुआ अल्लाह रद्द नहीं करता है। इसलिए हमारे मुल्क की जनता के लिए इस आपदा से बचने की दुआ करते रहें।