फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Coronavirus Update Meerut: People will beat Corona by Public drill in Meerut, have to sanitize hands on sound of Siren

'जनता ड्रिल' से देंगे कोरोना को मात, मेरठ में सायरन बजते ही सैनिटाइज करने होंगे हाथ

Thu, 21 May 2020 12:46 PM IST
Dimple Sirohi गजेंद्र चैधरी, अमर उजाला, मेरठ
गजेंद्र चैधरी, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 21 May 2020 12:46 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Update Meerut: People will beat Corona by Public drill in Meerut, have to sanitize hands on sound of Siren
लॉकडाउन मेरठ - फोटो : amar ujala

कोरोना वायरस से लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मास्क और सैनिटाइजर को मेरठ में पहले से अनिवार्य कर दिया गया है। लेकिन अब इस अनिवार्यता को जल्द ही सख्ती से लागू कराने की तैयारी है। जनता ड्रिल नाम के अभियान में सब्जी फल, दाल, मंडी और दवा बाजार में सायरन बजते ही लोगों को अपने दोनों हाथों को सैनिटाइज करना होगा। 

विज्ञापन


सार्वजनिक स्थानों पर मास्क और सैनिटाइजर के साथ न मिलने पर मुकदमा भी दर्ज होगा। पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इसकी निगरानी कर रहे हैं कि कोरोना संक्रमण कहां और किन के माध्यम से फैल रहा है। 
विज्ञापन


खतरा अभी टला नहीं
अभी तक की पड़ताल में सामने आया कि जिले में 24 मार्च से विदेशी और देशी जमातियों से कोरोना का संक्रमण तेजी से फैला था जिसको जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तरह से कवर कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद मंडी में अव्यवस्थाओं के चलते चेन लंबी होती गई। इसे अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित भी किया। इसके चलते नवीन सब्जी मंडी को जागृति विहार एक्सटेंशन के मैदान में शिफ्ट कर दिया गया लेकिन खतरा अभी टला नहीं है।

प्रतिदिन सब्जी, फल, दालमंडी और बाजार से जुड़े लोगों में और उनके सामने आ रहे हैं। इसको लेकर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों में से मंथन हुआ जिसमें सब्जी फल दाल मंडी और बाजार के लिए जनता दल की व्यवस्था लागू करने की तैयारी चल रही है जिसमें मंडी और बाजार में जाने वाले सभी लोगों को मास्क लगाना और सैनिटाइजर रखना अनिवार्य होगा। 

सायरन बजते ही दोनों हाथ करने होंगे सैनिटाइज 
फल, सब्जी, दाल, मंडी और दवा बाजार में पुलिस प्रशासन द्वारा जनता ड्रिल को लागू करने के लिए सायरन लगाए जाएंगे। सायरन बजते ही सभी लोग जेब से सैनिटाइजर निकालकर हाथों को सैनिटाइज करेंगे। यह व्यवस्था जल्द लागू करने की तैयारी है।

बिना मास्क लगाए मंडी में नहीं मिलेगा प्रवेश 
जनता ड्रिल में मास्क और सैनिटाइजर न लेकर चलने वालों को एंट्री मंडी और बाजार में नहीं होगी। सायरन बजते ही अगर कोई भी व्यक्ति हाथों को सैनिटाइज नहीं करता मिला तो उसके खिलाफ पुलिस मुकदमा दर्ज करेगी। इस व्यवस्था को पूरी तरह से लागू करने के लिए पुलिस प्रशासन के अधिकारी तमाम प्रयास करेंगे। 

व्यापारी और अतिथियों के साथ मीटिंग 
जनता ड्रिल की व्यवस्था कराने के लिए व्यापारियों और मंडी के आढ़तियों से पुलिस प्रशासन की मीटिंग हो रही है। डीएम और एसएसपी लगातार व्यापारियों के संपर्क में हैं।

यह व्यवस्था लागू करने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी काफी मेहनत कर रहे हैं। अधिकारियों का मानना है कि कोरोना जैसी महामारी से लड़ने के लिए जनता ड्रिल लागू करना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed