सहारनपुर में 26 नए कोरोना संक्रमित मिले, तब्लीगी जमात से जुड़े नौ जमाती भी शामिल, 114 पहुंची कुल संख्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। जिले में अब 26 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें तब्लीगी जमात से जुड़े नौ लोग भी शामिल हैं। इस तरह जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 114 तक पहुंच गई है।
सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने बताया कि नोएडा से 240 सैंपल की जांच रिपोर्ट आई है। दो सूचियों में सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई है। इनमें 26 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इन मरीजों में तब्लीगी जमात से जुड़े नौ लोगों के अलावा बाकी देवबंद और अन्य जगहों के हैं।
इन्हें मदर टेरेसा सेंटर सहित अन्य जगहों पर क्वारंटीन कराया गया था। इन मरीजों से जुड़ी बाकी हिस्ट्री निकलवाई जा रही है। इसके आधार पर ही आगे की रैंडम सैंपलिंग, सैनिटाइजेशन और संवेदनशीलता के स्तर को जांचने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
इससे पहले मंगलवार को सहारनपुर के दो मरीज संक्रमित पाए गए थे। इनमें एक थाना मंडी और दूसरा गंगोह क्षेत्र का था। ये दोनों ही क्षेत्र हॉटस्पॉट में शामिल हैं।
रामपुर मनिहारान भी पूरी तरह हुआ सील
जिले में थाना मंडी, देवबंद और गंगोह क्षेत्र के बाद रामपुर मनिहारान को भी पूरी तरह सील कर दिया गया है। यहां तीन कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए थे। इसके बाद से पहले तो नगर की सीमाओं को सील किया गया।
इसके बाद संक्रमण से बचाव की दृष्टि से पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया। इसके साथ ही हॉटस्पॉट एरिया मानते हुए इसी श्रेणी की पाबंदियों के साथ सेवाएं शुरू की गई हैं। इसके चलते नगर के लोगों की परेशानियां बढ़ी हैं।