फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   coronavirus symptoms found in a man in Baghpat, isolated with several family members

बागपत: निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात से लौटे सभासद के भाई को क्वारंटीन करने पहुंची पुलिस, परिवार के कई सदस्यों को अस्पताल में कराया भर्ती

Tue, 31 Mar 2020 12:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 31 Mar 2020 12:42 PM IST
विज्ञापन
coronavirus symptoms found in a man in Baghpat, isolated with several family members
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala

निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात से बागपत निवासी सभासद के भाई समेत जिले की पुलिस उसके परिवार के कई सदस्यों को क्वारंटीन कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पुलिस पहुंची है। यह व्यक्ति दिल्ली के निजामुद्दीन दरगाह पर हुई तब्लीगी जमात में शामिल हुआ था।

विज्ञापन


बताया गया कि पुलिस की टीम जिस व्यक्ति को क्वारंटीन करने के लिए पहुंची थी वह जिले के बिलोचपुर पहुंच गया था। जहां से पुलिस उसे पकड़कर क्वारंटीन करेगी। वहीं पुलिस की टीम  उसके परिवार के अन्य सदस्यों को एम्बुलेंस में ले गई और अस्पताल के अलग वार्ड में क्वारंटीन कराया। 
विज्ञापन


वहीं मेरठ में एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि निजामुद्दीन में हुई जमात में मेरठ से आठ लोग गए थे। एक जमाती वापस आया जिसे क्वारंटीन कर लिया गया है। बाकी सात लोग अभी दिल्लीमें ही हैं। इनमें मेरठ से सटे सरधना, मवाना, व परीक्षितगढ़ से निजामुद्दीन गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बिजनौर प्रशासन ने निजामुद्दीन तब्लीगी जमात में बिजनौर से जाने वाले लोगों को खोजना शुरू कर दिया है। 

कस्बा झिंझाना में त्रिपुरा से आई तब्लीगी जमात के 14 लोगों को दो मकानों में अलग-अलग क्वारंटीन किया गया है। उन्हें 14 दिन तक घर में रहने के लिए कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम सुबह-शाम उनकी निगरानी कर रही है।

कस्बा झिंझाना में मोहल्ले के लोगों ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी कि त्रिपुरा से तब्लीगी जमात में कुछ लोग आए हुए है। ये लोग मोहल्ले में घूम रहे है। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस की मदद से जमात में आए सभी 14 लोगों को पकड़ लिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी की मेडिकल जांच की। फिलहाल जांच में सभी लोग स्वस्थ पाए गए है। स्वास्थ्य विभाग ने सात-सात लोगों को दो मकानों में निश्चित दूरी पर क्वारंटीन में रखा गया है।

मकानों के बाहर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने पोस्टर चस्पा कर लोगों को सतर्कता बरतने और त्रिपुरा से आए लोगों से संपर्क न करने की सलाह दी गई है। ऊन ब्लाक के चिकित्सा प्रभारी डा. लेखराम ने बताया कि त्रिपुरा से तब्लीगी जमात में आए 14 लोगों को दो मकानों में अलग-अलग कमरों में निश्चित दूरी पर रखा गया है। सुबह-शाम उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है।


फिलहाल सभी लोग स्वस्थ है। बताया गया है कि तब्लीगी जमात 19 मार्च को दिल्ली होते हुए झिंझाना में एक मस्जिद में पहुंची थी। उनके आने की पुलिस प्रशासन को कोई सूचना नहीं दी गई थी। वहां पर कई दिन तक रहने के बाद जमात जब दूसरे मोहल्ले में गई तब जाकर लोगों को उनके बारे में जानकारी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed