फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   coronavirus: Meerut with the highest number of deaths due to corona infection till date

कोरोना संक्रमण से अब तक सबसे ज्यादा मौतों के साथ मेरठ पहले नंबर पर, लेकिन 23 मौत का आंकड़ा गायब

Wed, 17 Jun 2020 10:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 17 Jun 2020 10:09 PM IST
सार

  • शासन के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में पहले नंबर पर मेरठ
  • कोरोना मरीजों की संख्या के हिसाब से प्रदेश में चौथे नंबर पर 
  • लेकिन मेरठ का स्वास्थ्य विभाग दिखा रहा कोरोना से 54 मौत

विज्ञापन
coronavirus: Meerut with the highest number of deaths due to corona infection till date
मेडिकल कॉलेज मेरठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में कोरोना से सबसे ज्यादा मौत मेरठ में हुईं हैं। शासन के आंकड़ों में प्रदेश में मेरठ (77 मौत) पहले नंबर पर पहुंच गया है। जबकि दूसरे नंबर पर आगरा (72 मौत) है। हालांकि हैरानी की बात यह है कि मेरठ का स्वास्थ्य विभाग कोरोना से मरने वालों की संख्या अभी तक 54 ही बता रहा है। फिलहाल 23 मौत का आंकड़ा नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन


दरअसल आंकड़ों की बाजीगरी से सवाल उठ रहे हैं कि ये आंकड़ों को छिपाने की कोशिश तो नहीं है। क्योंकि स्टेट कंट्रोल रूम और मेरठ स्वास्थ्य विभाग के कोरोना के मरीजों के आंकड़ों में काफी फर्क है।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर तीन बजे तक शासन के पोर्टल पर कोरोना से मौत का आंकड़ा 77 दिखाई दे रहा था तो आगरा में 72 रहा। जबकि मेरठ स्वास्थ्य विभाग 54 मौत दिखा रहा है। मौत के इन आंकड़ों में कानपुर में 27 और ग़ाजियाबाद में 26 और गौतमबुद्ध नगर में 13 मौत हैं। मेरठ सबसे आगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 यह भी पढ़ें: बिजनौर: सांसद साक्षी महाराज को धमकी देने वाला गिरफ्तार, स्थानीय पुलिस और खुफिया एजेंसी भी हुई सक्रिय

यही नहीं, मौत के आंकड़ों के अलावा कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़ों में काफी फर्क है। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में मेरठ प्रदेश में चौथे नंबर पर है। पहले नंबर पर गौतमबुद्ध नगर में 1153 मरीज, दूसरे पर आगरा 1093 मरीज और तीसरे पर कानपुर नगर 772 मरीज हैं।

मेरठ स्वास्थ्य विभाग 705 कोरोना संक्रमित मरीज दिखा रहा है, जबकि शासन 753 मरीज। यहां भी 48 मरीजों का फर्क है। यह अंतर शुरू से चला आ रहा है, जिसमें सुधार नहीं हो रहा है। 

उत्तर प्रदेश डायरेक्टरेट ऑफ हेल्थ सर्विस की तरफ से जारी होने वाले कोरोना के आंकड़ों में यह अंतर क्यों है, इस संबंध में सीएमओ डॉ राजकुमार का कहना है कि मेरठ स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े सही हैं। स्टेट के आंकड़े भी इसी हिसाब से अपडेट किए जाएंगे। पता किया जा रहा है कि यह बदलाव क्यों है। जल्द ही आंकड़ों का मिलान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed