{"_id":"5f01e0ec8ebc3e43095776ec","slug":"coronavirus-in-meerut-news-update-in-hindi-more-than-forty-positive-found-in-west-up-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"coronavirus: पश्चिमी यूपी में नहीं टल रहा संक्रमण का खतरा, इन चार जिलों में आज मिले 48 नए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
coronavirus: पश्चिमी यूपी में नहीं टल रहा संक्रमण का खतरा, इन चार जिलों में आज मिले 48 नए मरीज
Sun, 05 Jul 2020 07:47 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 05 Jul 2020 07:47 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी यूपी में कोरोना का खतरा अभी भी बरकरार है। रविवार को वेस्ट के बागपत सहारनपुर और शामली समेत पांच जिलों में कुल 48 नए मरीज सामने आए हैं। नए मरीजों में आयुष मंत्री डॉ धर्म सिंह सैनी की पत्नी और बेटा भी शामिल हैं। आगे जानें आज कहा मिले कितने संक्रमित :-
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर: एक दिन में 17 नए कोरोना संक्रमित मिले
रविवार को जनपद में कोरोना के एक साथ 17 मामले सामने आए। इनमें से नौ लोग एक ही परिवार के हैं जबकि एक पुलिसकर्मी भी शामिल है।
सहारनपुर में कोरोना के नौ नए मरीज मिले। इनमें पांच देवबंद, एक नकुड़ और एक शहर का बताया जा रहा है। आयुष मंत्री डॉ धर्म सिंह सैनी की पत्नी और बेटा भी संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
बिजनौर जिले में चार कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिले में कोरोना पाॅजिटिव मरीजोंकी संख्या 333 हो गई है। एक्टिव केस 86 हैं।
जिले मेें 20 संक्रमित मिले
बागपत जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में 20 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें स्वास्थ्य विभाग का सुपरवाइजर, एएनएम, बड़ौत कोतवाली का सिपाही भी शामिल है। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 362 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन