मेरठ में कोरोना से चार की मौत, अस्पताल के सात कर्मचारी समेत 28 मिले नए मरीज, अनलाॅक हुए ये 24 इलाके
- आयुक्त ने की मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों और मृतक मरीजों की समीक्षा
विस्तार
मेरठ शहर में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को मेडिकल के कोविड वार्ड में भर्ती चार कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। वहीं 28 नए कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिले हैं। आज दोपहर नगर आयुक्त ने इससे पहले मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया और कोरोना संक्रमण से हो रही मौतों के बारे में जानकरी ली। उधर, मेरठ शहर व देहात के 24 इलाकों को मंगलवार को अनलॉक कर दिया गया।
मंगलवार को मेरठ मेडिकल कॉलेज के कोविड 19 वार्ड में भर्ती चार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। नोडल अधिकारी डॉ. टीवीएस आर्य ने बताया कि मृतकों में इंदिरा कॉलोनी बुलंदशहर निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति, अगौता जिला बुलंदशहर निवासी 62 वर्षीय मरीज, लाख जिला शामली निवासी 52 वर्षीय शख्स और चंद्रलोक हापुड़ निवासी 50 वर्षीय मरीज शामिल हैं।
वहीं, कोरोना के 28 नए मरीज मिले हैं। इनमें रेलवे कर्मचारी, विद्युतकर्मी, अधिवक्ता, आशा, मिमहंस अस्पताल के स्टाफ के सात लोग, छह घरेलू महिलाएं शामिल हैं। ये मरीज शिवाजी रोड, जैन नगर, सोफीपुर, कैलाशपुरी, रोहटा रोड, तोपखाना, पल्लवपुरम, सूर्य नगर, नेहरू नगर, मोदीपुरम, जागृति विहार, शिवशक्ति नगर, रजपुरा, कालियागढ़ी, डाबका, जयभीम नगर, भोपाल विहार, मुरलीपुर, स्पोर्ट्स सिटी सुपरटेक और रामगढ़ी के रहने वाले हैं।
गंभीर हालत में लाए गए मरीज इसीलिए हुई मौत
आयुक्त अनीता सी. मेश्राम ने मंगलवार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों और मृतक मरीजों की समीक्षा की। मेडिकल के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि मेडिकल में कई मरीज ऐसे थे जो गंभीर हालात में लाए गए थे। काफी प्रयासों के बावजूद भर्ती के 48 घंटे के अंदर ही उनकी मौत हो गई।
आयुक्त ने इससे पहले मेडिकल कालेज का निरीक्षण किया। आयुक्त ने कहा कि कोविड मरीजों की सेवा में लगी टीम समय अंतराल के बाद आने वाली नई टीम के साथ अपने अनुभव साझा करे। उन्होंने वहां नर्सेस और पैरामेडिकल स्टाफ की सेवाओं को सुदृढ़ करने व अभिलेखों का ठीक प्रकार से रख-रखाव करने के लिए कहा।
नोडल अधिकारी पवन कुमार, जिलाधिकारी अनिल ढींगरा, सीडीओ ईशा दुहन, प्रधानाचार्य एलएलआरएम डॉ. एसके गर्ग, कोविड अस्पताल इंचार्ज डॉ. सुधीर राठी, डॉ. पीपी सिंह, सीएमओ डॉ. राजकुमार, बीएसए सत्येन्द्र कुमार ढाका आदि उपस्थित रहे।
शहर और देहात के 24 इलाके अनलॉक
मेरठ शहर व देहात के 24 इलाकों को मंगलवार को अनलॉक कर दिया गया। डीएम अनिल ढींगरा ने बताया कि इनमें मोहकमपुर, शिवलोक कॉलोनी कसेरू बक्सर, जागृति विहार, पल्लवपुरम फेस वन, घोपला रोड, अजंता कॉलोनी, जी ब्लॉक गंगानगर, गॉडविन अपार्टमेंट, पांडवनगर, माधोनगर, हापुड़ अड्डा, मेथना, जेवरी, मिल बाजार दौराला, सिवाया, रजपुरा, वालमीकि बस्ती सरधना, रजापुर, परीक्षितगढ़, धीरखेड़ा, बडौली, भूड़बराल शामिल हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/