फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Coronavirus: After completing the quarantine period, Jamati kept in the temporary jail will be shifted to District Jail

मेरठ: क्वारंटीन अवधि पूरा करने के बाद जिला कारागार भेजे जाएंगे अस्थाई जेल में रखे गए जमाती

Sat, 25 Apr 2020 04:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 25 Apr 2020 04:30 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: After completing the quarantine period, Jamati kept in the temporary jail will be shifted to District Jail
बिजनौर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विदेश से टूरिस्ट वीजा पर आकर धार्मिक प्रचार के लिए जमात में शामिल होने वाले लोगों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाना शुरू कर दिया है। पुलिस प्रशासन अस्थाई जेल में रखे गए जमातियों को क्वारंटीन अवधि पूरा करने के बाद जिला कारागार में भेजने की तैयारी कर रहा है। 
विज्ञापन


बिजनौर में इंडोनेशिया के आठ जमातियों को अस्थाई जेल भेजा गया है। इसके अलावा नगीना के 10 जमातियों को भी आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा के अंतर्गत अस्थायी जेल भेजा है।
विज्ञापन

एसडीएम बृजेश कुमार के अनुसार जिले में इंदिरा बाल भवन में बने शेल्टर हाउस को अस्थायी जेल बनाया गया है। जहां विदेशी जमातियों को क्वारंटीन किया गया है।

मेरठ जोन के जनपद मेरठ, बागपत, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, हापुड़, बुलंदशहर व गाजियाबाद से 180 विदेशी जमातियों को पुलिस ने पकड़ा था। ये विदेशी जमाती 28 दिनों के लिए क्वारंटीन हैं। इन सभी के खिलाफ फॉरेन एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि विदेशी जमातियों को जेल भेजने की पूरी तैयारी है। इनको ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। इनके खिलाफ भारतीय कानून के आधार पर मुकदमा चलेगा। इनकी वापसी पर गृह मंत्रालय निर्णय लेगा। 

एसएसपी अजय साहनी के अनुसार, मेरठ में 20 विदेशी जमाती पकड़े गए थे। इनका क्वारंटीन पीरियड पूरा होने के बाद इनको कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके अलावा जोन के दूसरे जनपदों में भी क्वारंटीन पीरियड पूरा होने के बाद इन्हें जेल भेजा जाएगा। सहारनपुर पुलिस ने भी विदेशी जमातियों को अस्थाई जेल में रखा हुआ है।

वरिष्ठ जेल अधीक्षक बीडी पांडेय का कहना है कि आठ विदेशी जमातियों समेत बंदियों को अस्थाई जेल में रखा हुआ है। 14 दिन क्वारंटीन और फिर डॉक्टरों की रिपोर्ट के बाद इन सभी बंदियों को चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

विदेशी जमातियों की लिस्ट गृह मंत्रालय को भेज दी गई है। उन्हें ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। शासन की अनुमति के बाद ही उनको अपने देश लौटने की परमिशन मिलेगी। - प्रशांत कुमार, एडीजी मेरठ जोन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed