फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona warriors should also screw up criminals: ADG

अपराधियों पर भी शिकंजा कसें कोरोना योद्धा : एडीजी

Fri, 29 May 2020 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Corona warriors should also screw up criminals: ADG
मेरठ। एडीजी मेरठ जोन राजीव सब्बरवाल ने बृहस्पतिवार को जोन कार्यालय में एसएसपी-एसपी व आईजी-डीआईजी की मीटिंग ली। एडीजी ने कोरोना से लड़ने के साथ साथ अपराधियों पर भी शिकंजा कसने के निर्देश दिए। एडीजी ने कोरोना महामारी एवं उससे बचाव की वर्तमान स्थिति के विषय में पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली। सभी को लॉकडाउन का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। कहा कि पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान बचाव के लिए फेस मास्क, दस्ताने आदि का इस्तेमाल करें। स्वस्थ पुलिसकर्मी ही ड्यूटी का गंभीरता से पालन कर सकेगा। उन्होंने विदेशी जमातियों, तब्लीगी जमात दिल्ली में शामिल जमातियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। लॉकडाउन में अपराधी लगातार वारदात कर रहे हैं। इसको देखते हुए जनपदों में चिन्हित गैंग के सदस्यों की गतिविधियों की समीक्षा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed