फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona Warriors: duty is necessary than marriage Constable postponed his marriage in Muzaffarnagar

कोरोना के कर्मयोद्धा: पहले महामारी से जंगी जीतनी है, विवाह तो बाद में हो जाएगा.., ड्यूटी के लिए सिपाही ने स्थगित शादी

Sun, 19 Apr 2020 02:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 19 Apr 2020 02:31 PM IST
विज्ञापन
Corona Warriors: duty is necessary than marriage Constable postponed his marriage in Muzaffarnagar
कांस्टेबल सुरजीत सिंह - फोटो : amar ujala

मुजफ्फरनगर के छपार थाने पर तैनात आरक्षी सुरजीत सिंह भी कोरोना महामारी के खिलाफ चल रही जंग में योद्धा  बन कर डटे हैं। उसके जज्बे को सलाम है। सुरजीत ने अपने फर्ज को प्राथमिकता देते हुए अपनी शादी भी स्थगित कर दी। पांच दिन पहले उसकी शादी होनी तय थी, मगर मौजूदा हालात को देखते हुए उसने शादी का स्थगित कर दिया, कहा कि पहले डयूटी जरुरी है, बाद में शादी होगी।

विज्ञापन


कांस्टेबल  सुरजीत सिंह जनपद रामपुर के थाना टांडा के गांव रफातपुर का रहने वाला हैं। उसकी 14 अप्रैल को उत्तराखंड के जनपद ऊधमसिंहनगर के गांव शिवराजपुर में शादी तय हुई थी।
विज्ञापन


घर में शादी की सभी तैयारी हो चुकी थी। कार्ड छप चुके थे। बस कपडे खरीदने बाकी रह गए थे, लेकिन इस दौरान कोरोना वायरस पर विजय पाने के लिए लॉकडाउन शुरु हो गया। उसने पहले अपने फर्ज को प्राथमिकता दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने भी सहमति जताई और शादी स्थगित कर दी। सुरजीत का  कहना है कि मौजूदा हालात में शादी से पहले जनता की सेवा और फर्ज जरुरी है। अब जानलेवा वैश्विक महामारी का कारण बने कोरोना पर जीत हासिल करने के बाद ही शादी के लिए अगली तारीख तय होगी। उनसे लोगों से लॉकडाउन का पालन कर कोरोना से जीत हासिल करने का आहवान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed