फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona Virus Update, People are being made aware for Janta curfew in Meerut

कोरोना: 'जनता कर्फ्यू' के लिए प्रचार, हर किसी से सहयोग की अपील, सोशल मीडिया पर चल रहे मजेदार जोक्स

Fri, 20 Mar 2020 02:25 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 20 Mar 2020 02:25 PM IST
सार

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए प्रधानमंत्री के आह्वान के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर एक- दूसरे से इसके पालन की अपील शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Corona Virus Update, People are being made aware for Janta curfew in Meerut
सोशल मीडिया से जनता कर्फ्यू के बाद यूजर्स ने शेयर किए समर्थन में पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए प्रधानमंत्री के आह्वान के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर एक- दूसरे से इसके पालन की अपील शुरू कर दी है। वहीं शुक्रवार को व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने तो जनता कर्फ्यू का प्रचार किया।

विज्ञापन


दरअसल प्रधानमंत्री ने देशवासियों से 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का आह्वान किया है। लोगों सोशल मीडिया पर लिखा, न खुद कहीं जाऊंगा न किसी से मिलूंगा। रविवार को कोई भी घर से न निकलें। 
विज्ञापन


हाईकोर्ट बेंच मिशन के समूह में भी देश की सुरक्षा के लिए रविवार को कर्फ्यू में सहयोग का संदेश जारी किया गया। मेरठ डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के विनेश जैन ने भी 22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक घरों से न निकलने का आह्वन किया। मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोएिसशन ने भी जनता कर्फ्यू में सहयोग का संदेश दिया। 22 मार्च को सराफा व्यापार बंद रहेगा। सभी कारोबारी घर पर रहेंगे। योग संस्कृति क्लब की सदस्याओं ने भी समूह में मैसेज भेजे। वहीं कोरोना संक्रमित लोगों की सेवा करने वाले लोगों के सम्मान में शाम पांच बजे 5 मिनट तक लगातार ताली बजाकर घंटी या शंख बजाने का आह्वान किया। प्रगतिशील शिक्षक एसोसिएशन के अध्यक्ष नित्यानंद शर्मा ने सभी शिक्षक बंधुओं व बहनों से जनता कर्फ्यू में सहयोग की अपील की है। संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता व महामंत्री संजय जैन ने सभी व्यापारियों से रविवार को प्रतिष्ठान बंद रखने का आह्वान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धार्मिक, सामाजिक आयोजन भी रद्द
भाजपा मेरठ महानगर के पूर्व संयोजक आशीष अग्रवाल ने पुत्र प्राप्ति की खुशी में नवरात्रि में नामकरण संस्कार रखा था, उसे स्थगित कर दिया। उन्होंने लोगों से इस माहौल में कोई भी आयोजन नहीं करने की अपील की।

यह भी पढ़ें: कोरोना: अफवाहों ने उड़ाए लोगों के होश, बाजार में अचानक उमड़ी भीड़, तस्वीरों में देखें का हाल

सोशल मीडिया ट्रेंड में शामिल ‘जनता कर्फ्यू’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन में ‘जनता कर्फ्यू’ की घोषणा के बाद यह सोशल मीडिया में ट्रेंड होने लगा। 22 मार्च (रविवार) को सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक घर में रहने का सभी ने समर्थन किया। सोशल मीडिया यूजर्स ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस, फेसबुक अपडेट करने शुरू कर दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री की इस घोषणा को सफल बनाने के लिए सोशल मीडिया पर अभियान चला दिया। इसके अलावा ट्विटर पर भी नंबर- वन पर ट्रेंड करना शुरू कर दिया गया। 

यूजर्स ने अपने फेसबुक एकाउंट पर इस घोषणा को सफल बनाने के लिए लोगों से कहा। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने भी ट्वीट कर प्रधानमंत्री की इस मुहिम में शामिल होने के लिए लिखा। इसके अलावा प्रधानमंत्री के रविवार शाम पांच बजे ताली बजाने, प्लेट बजाने के संदेश को भी सराहा गया। लोगों ने इसमें शंख बजाने के लिए कहा। लोगों ने लिखा कि कोरोना से बचाव के लिए शंख की ध्वनि भी लाभदायक साबित हो सकती है।

यह भी पढ़ें: कोरोनावायरस का खौफ: घरों में कैद हुए लोग, मेरठ में सड़कों-बाजारों से नदारद हुई भीड़, देखें तस्वीरें

फेसबुक पर लिया संकल्प 
यूजर्स ने अपने स्टेटस लिखते हुए परिवार के साथ जनता कर्फ्यू में शामिल होने के अलावा संयम से रहने का संकल्प लिया। आसपास के लोगों को भी इसके बारे में ज्यादा से ज्यादा बताने के लिए लिखा। जिससे अन्य लोग भी इस अभियान से जुड़कर देशसेवा की ओर एक कदम आगे बढ़ा सकें। 

फनी मैसेज भी हो रहे वायरल
कोरोना वायरस को लेकर कई फनी मैसेज भी सोशल मीडिया पर चल रहे हैं। यूजर्स स्टीकर भेजकर कोरोना के बारे में जागरूक कर रहे हैं। स्टीकर मैसेज में हर मैसेज के बाद हाथ धोते रहें, ग्रुप में नल लगवा दिया है। पत्नी द्वारा बढ़ा ही उच्च विचार दिया गया है, बार- बार हाथ धोने से अच्छा है दो दो बर्तन धो दिया करो। मेरे घर में बर्तन भी सेनेटाइजर से धुलते हैं। कल रात सपने में आया कोरोना, उसे देख जो मैं डरा, बोला अपनी संस्कृति का ही पालन करो ना मुझसे डरो ना। अगर फुल बॉडी चेकअप कराना है तो एयरपोर्ट पर छींक दो, फ्री में चेकअप हो जाएगा। कुछ लोगों ने तो कोरोना के लिए पूरी गीत माला बना दी। गुनगुना रहे हैं भौंरें बगीचे में नहीं जाना है। पास आओ ना, क्यों आना है। आइये आपका इंतजार है, क्यों भैया अपने घर में रहो। लग जा गले कि फिर ये हंसी रात, बिल्कुल मना है ये। ऐसे गीत भेजे जा रहे हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed