Corona Virus Update: पश्चिमी यूपी के तीन जिलों में मिले 15 कोरोना पॉजिटिव, लोगों में दहशत
- पश्चिमी यूपी में कोरोना के संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
- आज मेरठ में तीन और जमाती कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
- इसके अलावा बागपत में दो और मुजफ्फरनगर में एक कोरोना पॉजिटिव मिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या थम नहीं रही है। शनिवार को मेरठ में तीन, सहारनपुर में नौ, बागपत दो और मुजफ्फरनगर में एक कोरोना पॉजिटिव मिला है। जहां मेरठ में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 50 हो गई तो वहीं बागपत में सात और मुजफ्फरनगर में कोरोना के मरीजों की संख्या अब पांच हो गई है।
मेरठ में जली कोठी दरी वाली मस्जिद में रुके जमात के तीन कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। तीनों महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। यहां जमात में आए हुए थे। शुक्रवार को भी इनके तीन साथियों को कोरोना की पुष्टि हुई थी। मेरठ में अब तक कोरोना के 50 मरीज मिल चुके हैं। जिनमें से 26 जमाती हैं और तीन उनके संपर्क वाले हैं। एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। नौ लोग कोरोना को मात देकर अपने घर जा चुके हैं। बाकी का इलाज चल रहा है। अभी और भी सैंपल की जांच चल रही है, जिनकी रिपोर्ट देर रात तक आएगी।
बागपत में डिप्टी सीएमओ डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि शनिवार को 35 की रिपोर्ट आई। इसमें दो पॉजिटिव और बाकी 33 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। ये दोनों बिहार से यहां जमात में आए थे।
सहारनपुर में भी कोरोना का एक और पॉजिटिव मामला सामने आया है। अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग की टीमें रिपोर्ट आते ही चिलकाना की ओर दौड़ पड़ीं। पूरे इलाकों को सील कर दिया गया। देर रात को 47 की और रिपोर्ट आई, जिसमें आठ कोरोना संक्रमित मिले। इनमें चार देवबंद में क्वारंटीन थे और ये सभी महाराष्ट्र जमात से यहां आए थे। तीन आईपीटी सेंटर सहारनपुर में क्वारंटीन थे।इसके अलावा एक शख्स इंडोनेशिया से आया था। अब सहारनपुर में मरीजों की कुल संख्या 20 पहुंच गई है।
यह भी पढ़ें: खुशखबर: मेरठ के पहले पाॅजिटिव मरीज समेत नौ लोगों ने कोरोना को दी मात, अस्पताल से मिली छुट्टी
शनिवार की दोपहर कुल 43 लोगों की जांच रिपोर्ट आई। जिनमें एक मामला पॉजिटिव मिला है। पॉजिटिव पाया गया 60 वर्षीय मरीज चिलकाना क्षेत्र के एक मोहल्ले का रहने वाला है, जो कई दिन से क्वारंटीन सेंटर में भर्ती है। रिपोर्ट आते ही सबसे पहले डॉक्टरों के दल ने मरीज की हिस्ट्री जानी। इसके बाद उसको तुरंत कोविड-19 सेंटर फतेहपुर भेजा गया। सीएमओ अपनी टीमों के साथ चिलकाना पहुंचे। एक किलोमीटर के क्षेत्र को सैनिटाइज कराया गया, साथ ही मोहल्ले में घर-घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग की गई। मरीज के संपर्क में रहे 20 लोगों को क्वांरटीन सेंटर लाया गया है।
मुजफ्फरनगर में एक और जमाती मिला कोरोना पोजिटिव
मुजफ्फरनगर जनपद में एक और जमाती कोरोना पॉजिटिव मिला है। अब कोरोना के मरीजों की संख्या पांच हो गई है, जिनमें चार जमाती हैं और एक महिला है जो नोएडा में भर्ती है।
सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि शनिवार को 28 जांच रिपोर्ट आई, जिनमें 27 नेगेटिव और एक पॉजिटिव आया। पॉजिटिव पाया गया जमाती महरौली दिल्ली का निवासी है, जो 21 मार्च को अपने 12 साथियों के साथ दिल्ली मरकज से होकर यहां शहर के किदवई नगर की मस्जिद में आया था। फिलहाल वह बीआईटी में क्वारंटीन है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/