फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona warriors: Nine people defeated Coronavirus in Meerut including first positive

खुशखबर: मेरठ के पहले पाॅजिटिव मरीज समेत नौ लोगों ने कोरोना को दी मात, अस्पताल से मिली छुट्टी

Sat, 11 Apr 2020 11:59 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 11 Apr 2020 11:59 AM IST
विज्ञापन
Corona warriors: Nine people defeated Coronavirus in Meerut including first positive
meerut medical - फोटो : amar ujala

विश्व भर में फैली जानलेवा कोरोना वायरस महामारी के बीच मेरठ से राहत भरी खबर है। यहां शुक्रवार देर रात जहां चार नए कोरोना पाॅजिटिव मिले हैं। वहीं, शनिवार सुबह आई रिपोर्ट के अनुसार मेडिकल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती शहर के पहले कोरोना पाॅजिटिव व्यक्ति समेत कुल नौ लोगों ने कोरोना को मात दे दी है।

विज्ञापन


ठीक हुए इन मरीजों में अमरावती महाराष्ट्र से आए क्राॅकरी कारोबारी के रिश्तेदार शामिल हैं, वहीं हरनाम दास रोड की रहने वाली मेडिकल छात्रा की दोनों रिपोर्ट नेगेटिव हैं। इन सभी कोरोना योद्धाओं को शनिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब इन्हें 14 दिन के लिए घर पर ही क्वारंटीन किया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि मेरठ में कुल 48 कोरोना पाॅजिटिव मरीज पाए गए, इनमें एक की मौत हो गई थी जबकि नौ लोग पूरी तरह ठीक हो गए हैं। जिसके बाद कुल पाॅजिटिव मरीजों का आंकड़ा 38 रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार देर रात मेरठ में चार और लोगों में कोराना की पुष्टि हुई थी। इनमें तीन जली कोठी की दरी वाली मस्जिद में रुके जमाती और एक शास्त्रीनगर सेक्टर 13 के यूनानी चिकित्सक हैं। यह चिकित्सक अमरावती से आए क्रॉकरी कारोबारी की ससुराल के पड़ोसी हैं। पॉजिटिव आए इन लोगों के एक किलोमीटर क्षेत्र को तीन दिन के लिए सील किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed