{"_id":"5ea84fc92e3ab46da06758aa","slug":"corona-virus-update-news-in-hindi-now-one-jamaati-corona-positive-found-in-baghpat-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Update: बागपत में एक और जमाती मिला कोरोना पॉजिटिव, अब मरीजों की संख्या हुई 16","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Update: बागपत में एक और जमाती मिला कोरोना पॉजिटिव, अब मरीजों की संख्या हुई 16
Tue, 28 Apr 2020 09:18 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 28 Apr 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
बागपत जनपद में मंगलवार रात को एक और जमाती को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। बताया गया कि जनपद के निजात फार्म हाउस में जमातियों को क्वारंटीन किया हुआ है। इनमें से ही एक जमाती कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ के जागृति विहार निवासी रेलवे फार्मासिस्ट में कोरोना वायरस की पुष्टि, सील किया हाॅटस्पाॅट
विज्ञापन
यह जमाती दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से असारा गांव में आया था, यहां से पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इस जमाती को बागपत के निजात फार्म हाउस में रखा। टीम ने जमाती का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था, जो मंगलवार को आई रिपोर्ट में पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। जिले में अब कोरोना के मरीजों की संख्या 16 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/