फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona Virus Update News in Hindi, Five Jamati corona positive found in villages of Bijnor

बिजनौर: पांच और जमाती मिले कोरोना पॉजिटिव, निजामुद्दीन मरकज के जलसे में शामिल हुए थे सभी

Wed, 15 Apr 2020 12:09 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 15 Apr 2020 12:09 AM IST
सार

  • बिजनौर जिले में आठ हुई कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या, सभी जमाती
  • तीन की रिपोर्ट सोमवार को और पांच की रिपोर्ट मंगलवार को आई
  • ये सभी निजामुद्दीन मरकज के जलसे में शामिल हुए थे

विज्ञापन
Corona Virus Update News in Hindi, Five Jamati corona positive found in villages of Bijnor
इलाके को सील करने गई टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में कोरोना के मरीजों में इजाफा होने लगा है। मंगलवार को पांच और जमाती की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। अब तक पॉजिटिव आए सभी मरीज दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज के जलसे में शामिल हुए थे। इन सभी जमातियों के परिजनों की प्रारंभिक जांच कराई गई और गांवों को सैनिटाइज कराया जाएगा। 

विज्ञापन


जिले की स्थिति बेहद ही खराब होती जा रही है। सोमवार को तीन और मंगलवार को पांच कोविड-19 के पॉजिटिव केस सामने आए। सीएमओ विजय कुमार यादव के अनुसार सोमवार को कोरोना पॉजिटिव आए लोगों में से एक स्योहारा क्षेत्र निवासी दूध बेचने वाला 32 साल का युवक और दूसरा नगीना क्षेत्र निवासी 47 वर्ष का और तीसरा अफजलगढ़ क्षेत्र निवासी 42 साल का व्यक्ति शामिल है। उन्होंने बताया कि इन तीनों को मुरादाबाद के जिला अस्पताल में सोमवार को ही भेज दिया गया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Corona Virus Update: मेरठ में छह और मिले कोरोना पॉजिटिव, तेजी से बढ़ रही मरीजों की संख्या
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मंगलवार को पॉजिटिव आए केसों में से 17 साल का किशोर, 27 वर्षीय युवक, 18 साल का युवक, नजीबाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी 39 वर्षीय शख्स और 25 साल का युवक शामिल है। 

सीएमओ ने बताया कि इन सभी को मुरादाबाद के जिला अस्पताल में क्वारंटीन कराया जाएगा। इनके गांवों में परिजनों की प्रारंभिक जांच करने के लिए गांवों में टीमें भेजी गई हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed