{"_id":"5e9575848ebc3e72c33017c5","slug":"coronavirus-update-news-in-hindi-two-new-corona-positive-jamati-found-in-kharkhauda-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Virus Update: मेरठ में छह और मिले कोरोना पॉजिटिव, तेजी से बढ़ रही मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Virus Update: मेरठ में छह और मिले कोरोना पॉजिटिव, तेजी से बढ़ रही मरीजों की संख्या
Wed, 15 Apr 2020 02:17 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 15 Apr 2020 02:17 AM IST
सार
- मेरठ में चार और कोरोना के मरीज मिले हैं।
- मेरठ में अब कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 64 हो गई।
- चार मरीजों की पुष्टि मंगलवार रात को हुई
विज्ञापन
लॉकडाउन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ में कोरोना के दो और मरीज मिले हैं। ये दोनों जमाती हैं। एक आड़ खरखौदा का रहने वाला है और दूसरा उलधन क्षेत्र का है। वहीं रात में चार और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब मेरठ में कोरोना के मरीजों की संख्या 64 हो गई है। इनमें नौ ठीक हो चुके हैं जबकि एक की मृत्यु हो गई है। फिलहाल 54 का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
शहर में लाॅकडाउन के बीच पुलिस ने जली कोठी, पूठखास समेत सभी हाॅटस्पाॅट सील कर दिए हैं। अब खरखौदा में भी कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद सख्ती बढ़ा दी गई। इस क्षेत्र को हाॅटस्पाॅट मानकर सील कर दिया गया है। वहीं पहले से जिन स्थानों को सील किया गया है। वहां 24 घंटे पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: जिंदगी के ये 14 दिन कभी नहीं भूल पाएंगे बच्चे, बोले- घर से नहीं निकलना... बाहर कोरोना घूम रहा है
विज्ञापन
देहात क्षेत्र तक भी कोरोना वायरस पांव पसार चुका है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सर्च अभियान चला रही हैं ताकि कोरोना की चेन तोड़ी जा सके।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/