{"_id":"5eb43d3c8ebc3e907149b998","slug":"corona-virus-update-news-in-hindi-crpf-soldier-corona-positive-has-been-found-in-shamli-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरपीएफ का जवान निकला कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप, परिवार सहित 13 पुलिसकर्मियों को किया क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरपीएफ का जवान निकला कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप, परिवार सहित 13 पुलिसकर्मियों को किया क्वारंटीन
Thu, 07 May 2020 10:25 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 07 May 2020 10:25 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन थाना प्रभारी से जानकारी लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : अमर उजाला
चेन्नई में तैनात शामली के चौसाना क्षेत्र का आरपीएफ का सिपाही कोरोना संक्रमित मिला है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके आठ परिजनों और शामली आरपीएफ थाने के 13 पुलिसकर्मियों के नमूने लिए हैं। सभी को क्वारंटीन कर दिया है।
विज्ञापन
चेन्नई में तैनात आरपीएफ का यह सिपाही मार्च में छुट्टी पर अपने घर आया था। इसी दौरान लॉकडाउन लग गया। इसके बाद आरपीएफ मुख्यालय ने जो जहां है, वहीं नजदीकी आरपीएफ थाने में आमद दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद अप्रैल में उसने शामली आरपीएफ थाने में आमद दर्ज करा दी और करीब तीन सप्ताह वहां ड्यूटी की। एक मई को वह वापस चेन्नई चला गया था। जहां उसके सैंपल की जांच कराई गई, जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव मिला।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कोरोना का कहर जारी, मेरठ में फिर मिले आठ नए मरीज, अब 194 हुई मरीजों की संख्या
विज्ञापन
चेन्नई से सूचना आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें चौसाना क्षेत्र में उसके घर पहुंची और परिजनों के नमूने लिए। संक्रमित जवान शामली आरपीएफ थाने में भी ड्यूटी पर रहा था, इसलिए इस थाने का पूरा स्टाफ जांच के दायरे में आ गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम आरपीएफ थाने भी पहुंच गई है। टीम ने शामली आरपीएफ थाने के 13 पुलिसकर्मी और सिपाही के आठ परिजनों के नमूने लेकर उन्हें क्वारंटीन कर दिया है।
सीएमओ संजय भटनागर ने बताया कि चेन्नई से मिली जानकारी के आधार पर सिपाही के परिजनों के नमूने लिए जा रहे हैं। संपर्क में आने वाले आरपीएफ के जवानों के भी सैंपल लिए जाएंगे। जवान के परिजनों को स्वास्थ्य विभाग के क्वारंटीन वार्ड में रखा गया है। जबकि 13 पुलिसकर्मियों को रेलवे थाने के परिसर के एक भवन में क्वारंटीन किया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/