फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona Virus Update News in Hindi, A businessman of Meerut died of corona in a Delhi hospital

मेरठ के कारोबारी की दिल्ली के अस्पताल में कोरोना से मौत, मचा हड़कंप, पूरा परिवार होगा क्वारंटीन

Fri, 01 May 2020 02:39 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 01 May 2020 02:39 PM IST
विज्ञापन
Corona Virus Update News in Hindi, A businessman of Meerut died of corona in a Delhi hospital
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर)

मेरठ के एक और व्यक्ति की शुक्रवार को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में कोरोना से मौत हो गई। बताया गया कि वह पहले मेरठ के सुभारती अस्पताल मे भर्ती था और उस समय उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

विज्ञापन


इसके बाद उसे दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही मेरठ पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके परिवार और संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन करने की तैयारी में जुटा है। 
विज्ञापन


बताया गया कि रमेश चंद (70 वर्ष) को शुगर और पेट में इंफेक्शन होने के चलते 10 अप्रैल को सुभारती में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उन्हें 25 अप्रैल को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। अस्पताल से शुक्रवार सुबह छह बजे फोन आया था कि रमेश की मौत हो गई है। इसके बाद परिजन दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। परिजन शव लेकर दिल्ली से सूरजकुंड पहुचेंगे। रमेश चंद का मंडी में फल और सब्जी का कारोबार था। मंडी के गेट के पास ही उसका मकान है। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह  भी पढ़ें: Corona Virus Update: मेरठ में मिले दो नए कोरोना पॉजिटिव, अब मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 105

मेरठ में उसे सुभारती अस्पताल में क्वारंटीन किया गया था और उस समय रिपोर्ट निगेटिव आई थी। अब दिल्ली के अपोलो अस्पताल में मौत होने की खबर मिली है। उसके परिवार और संपर्क में आए लोगों की तलाश कर उन्हें क्वारंटीन किया जाएगा।  -सीएमओ डॉ. राजकुमार


वहीं मेरठ में बृहस्पतिवार को तीन और नए कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद जनपद में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 105 हो गई है। इनमें एक रविंद्रपुरी, दूसरा भूमिया का पुल और तीसरा देवपुरी का रहने वाला है।

बता दें कि मेरठ में अभी तक कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 105 है। इनमें 52 मरीजों की अस्पताल से छुट्टी हो चुकी है। जबकि पांच लोगों की मौत हो चुकी है। बाकी मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मेरठ के सदर चाणक्यपुरी में एक व्यक्ति को कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद बुधवार को चाणक्यपुरी को हॉटस्पॉट बना दिया गया था। एसओ सदर बाजार विजय गुप्ता के मुताबिक चाणक्यपुरी से दाल मंडी सटी हुई है। इसको देखते हुए दाल मंडी और सब्जी मंडी को पूरी तरह से बंद रहने पर सहमति जताई गई है। पुलिस ने बुधवार रात में चाणक्यपुरी में माइक से एलान किया था कि पूरा इलाका हॉटस्पॉट बना दिया गया है। यहां पर किसी को आने- जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed