{"_id":"5ea998d68ebc3e90644a4100","slug":"corona-virus-update-a-inspector-has-locked-the-gate-of-the-police-station-in-muzaffarnagar-due-to-the-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का खौफ: कोतवाली के गेट पर डाला हथकड़ी का ताला, अब अंदर प्रवेश नहीं कर सकेंगे फरियादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का खौफ: कोतवाली के गेट पर डाला हथकड़ी का ताला, अब अंदर प्रवेश नहीं कर सकेंगे फरियादी
Wed, 29 Apr 2020 08:40 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 29 Apr 2020 08:40 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली के गेट पर लगाया हथकड़ी का ताला
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस में भी कोरोनो महामारी को लेकर खौफ देखने को मिला है। कोतवाली में पुलिस ने अंदर प्रवेश करने वाले गेट पर मुजरिम को लगाने वाली हथकड़ी लगाकर ताला डाल दिया है ताकि बाहर से आने वाला फरियादी अंदर प्रवेश न कर सके। कोतवाली में गेट के बराबर में स्थित खिड़की से ही पुलिस द्वारा शिकायतीपत्रों को लिया जा रहा है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर जनपद में बुधवार को कोतवाली में अलग ही नजारा देखने को मिला। कोतवाली में इंस्पेक्टर के ऑफिस व हेडमोहर्रिर के ऑफिस में अंदर प्रवेश करने से पहले लगे शीशे के गेट पर ताला लगा मिला। इतना ही नहीं गेट पर यह ताला हथकड़ी डालकर लगाया गया ताकि बाहर से आने वाला शिकायतकर्ता अंदर न जा सके। इस गेट के बराबर में ही खिड़की है, जो हेडमोहर्रिर के ऑफिस की है। इसी खिड़की से हेडमोहर्रिर के द्वारा फरियादियों के शिकायती प्रार्थना पत्र लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बीच सड़क पर लिख दिया 'आई लव यू कोरोना', आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
क्या कहते हैं इंस्पेक्टर
इंस्पेक्टर योगेश शर्मा का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गेट बंद किया गया है। बाहर से आने वाले लोग या शिकायतकर्ता एकदम गेट के अंदर घुस जाते हैं। अब पहले बाहर से आने वाले लोग खिड़की के पास बैठे हेडमोहर्रिर से बातचीत करेंगे। अगर उनको शिकायती प्रार्थना पत्र देना होगा तो हेडमोहर्रिर ही लेगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/