{"_id":"5e73962f8ebc3e76ad6482a2","slug":"corona-virus-negative-report-of-two-bank-employees-and-admitted-in-isolation-ward-at-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: अब खतरे से बाहर दो बैंक कर्मचारी, रिपोर्ट आई निगेटिव, सावधानी बरतें सभी लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: अब खतरे से बाहर दो बैंक कर्मचारी, रिपोर्ट आई निगेटिव, सावधानी बरतें सभी लोग
Fri, 20 Mar 2020 01:18 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 20 Mar 2020 01:18 AM IST
सार
सहानरपुर में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती तीन संदिग्ध मरीजों में से दो बैंक कर्मचारी अब खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
Corona virus
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस को लेकर बढ़ी दहशत के बीच सहारनपुर जिले के संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट ने कुछ राहत के संकेत दिए हैं। जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती तीन संदिग्ध मरीजों में से दो बैंक कर्मचारी अब खतरे से बाहर हैं। इनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इनके अलावा फ्रांस से लौटी युवती के सैंपल की रिपोर्ट शुक्रवार तक आने की संभावना है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस नियंत्रण अभियान की नोडल अधिकारी डॉ. शिवांका गौड़ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अब तक पांच संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए हैं। इनमें से चार की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। यह इस बात का संकेत भी है कि डरने की नहीं, बल्कि अलर्ट रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कोरोनावायरस का खौफ: घरों में कैद हुए लोग, मेरठ में सड़कों-बाजारों से नदारद हुई भीड़, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
वहीं, फ्रांस से लौटी मां-बेटी इलाज कराने के लिए बुधवार को ही एसबीडी जिला अस्पताल पहुंची थीं। संदिग्ध लक्षण देखते हुए बेटी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया, जबकि मां को घर भेज दिया गया था। इस मरीज के सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
उधर, खांसी, जुकाम और बुखार के लक्षण वाले मरीज लगातार अस्पताल पहुंच रहे हैं। शुरुआती जांच के बाद उन्हें घर भेजा जा रहा है। अफसरों का कहना है कि जिस मरीज को लेकर ऐसा लगता है कि उसका सैंपल लेना जरूरी है, तो उसकी रिपोर्ट आने तक भर्ती कराया जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/