{"_id":"5ea2ab9a136e8b38270b3075","slug":"corona-virus-another-corona-suspect-patient-has-escaped-from-the-quarantine-ward-in-sahanarpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: एक कोरोना संदिग्ध आया हाथ तो दूसरा हुआ फरार, अब तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: एक कोरोना संदिग्ध आया हाथ तो दूसरा हुआ फरार, अब तलाश में जुटी पुलिस
Fri, 24 Apr 2020 02:35 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 24 Apr 2020 02:35 PM IST
विज्ञापन
कोरोना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर शहर के आईपीटी क्वारंटीन सेंटर में भर्ती होने से पहले ही बृहस्पतिवार को फरार हुआ कोराना संदिग्ध तो पुलिस के हाथ आ गया, लेकिन अब दूसरा कोरोना संदिग्ध फरार हो गया है। वह पिछले दरवाजे से निकलकर भाग निकला। अब इस संदिग्ध मरीज की तलाश की जा रही है। पकड़े गए संदिग्ध मरीज को क्वारंटीन सेंटर में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार दोपहर लुधियाना से आया दाबकी जुनारदार का एक कोरोना संदिग्ध आईपीटी सेंटर में भर्ती कराने से पहले ही फरार हो गया था। वह बाइक खड़ी करने के बहाने भागा था। एंबुलेंस से शिफ्टिंग के दौरान ही यह कोराना संदिग्ध फरार हो गया था। थाना जनकपुरी पुलिस को इसकी सूचना दी गई थी। खोजबीन के दौरान थाना देहात कोतवाली की शेखपुरा चौकी पुलिस ने उसे पकड़ लिया और फिर से स्वास्थ्य विभाग के हवाले कर दिया। अब उसे क्वारंटीन सेंटर में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ मेडिकल से फरार नहीं हुए थे 12 मरीज, कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई तो पहुंच गए घर, दोबारा कराए गए क्वारंटीन
विज्ञापन
उधर, देहरादून रोड स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बने क्वारंटीन सेंटर में शुक्रवार को जब कोराना संदिग्ध मरीजों को देखा जाने लगा तो चकरहेटी निवासी एक कोराना संदिग्ध वहां नहीं मिला।
कोराना नियंत्रण अभियान में नोडल अधिकारी डॉ. ओपी गुप्ता ने बताया कि यह संदिग्ध मरीज पिछले दरवाजे से फरार हुआ। वह खुद ही अपनी जांच करवाने के लिए आया था। उसका सैंपल लेने के बाद इस क्वारंटीन सेंटर में भर्ती कराया गया था। इस मामले में थाना जनकपुरी प्रभारी अभिषेक सिरोही ने बताया कि फरार संदिग्ध मरीज की तलाश की जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/