फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Coronavirus update meerut news: six suspects abscond from Medical after found their corona report negative, reached home

मेरठ मेडिकल से फरार नहीं हुए थे 12 मरीज, कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई तो पहुंच गए घर, दोबारा कराए गए क्वारंटीन

Wed, 22 Apr 2020 11:55 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 22 Apr 2020 11:55 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus update meerut news: six suspects abscond from Medical  after found their corona report negative, reached home
medical collage meerut

मेरठ मेडिकल कॉलेज से मरीजों के फरार होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। छानबीन हुई तो पता चला कि इनमें से नौ मरीज जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद बिना बताए घर पहुंच चले गए थे, जबकि एक मेडिकल में ही क्वारंटीन है और एक अन्य को सुभारती मेडिकल कॉलेज भेजा जा चुका है। वहीं, एक के बारे में जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन


डॉ. विश्वास चौधरी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि डॉ. टीवीएस आर्या इसकी जिम्मेदारी देख रहे हैं, उन्होंने 12 लोगों का नाम भेजे थे। जिनके बारे में बताया गया कि 12 कोरोना संदिग्ध व्यक्ति सुभारती मेडिकल कॉलेज ले जाते समय भाग निकले, जिसमें से तीन मेडिकल कॉलेज के अंदर की तरफ भागे जिन्हें मेडिकल कॉलेज के सुरक्षाकर्मियों ने कड़ी मशक्कत करके पकड़ लिया और नौ बाहर की और निकल गए।

विज्ञापन

देर रात 12 बजे सूचना पर पुलिस ने जब इस बारे में छानबीन की तो पाया गया कि इन मरीजों में एक मेडिकल काॅलेज में ही क्वारंटीन है, जबकि एक को एंबुलेंस द्वारा सुभारती भेजा गया है।   

शेष छह के बारे में मोबाइल फोन पर जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि भागने जैसी कोई बात नहीं थी, बल्कि उनके टेस्ट निगेटिव आए तो उन्हें लगा कि वापस घर चले जाना है और वे निकल गए, उन्हें मेडिकल के गेट पर भी किसी ने नहीं रोका और वे घर पहुंच गए। हालांकि इन मरीजों को फिर बुलाया गया वे मेडिकल पहुंच गए हैं। 

एक मरीज की जानकारी नहीं मिल पाई है। उसका पता और मोबाइल नंबर सही नहीं निकला है। उसके बारे में मेडिकल में दिए गए कागजात के आधार पर जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed