फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona Virus, 500 people exposed to corona infection have been identified in Meerut of Uttar Pradesh

मेरठ में कोरोना फैलाने वाले क्राकरी कारोबारी के संपर्क में आए थे 500 लोग, सभी की हुई पहचान

Fri, 03 Apr 2020 12:15 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 03 Apr 2020 12:15 AM IST
सार

कोरोना संक्रमित और उसके संक्रमित रिश्तेदारों के संपर्क में आने वाले 500 से ज्यादा लोगों की पहचान हो चुकी है।

विज्ञापन
Corona Virus, 500 people exposed to corona infection have been identified in Meerut of Uttar Pradesh
कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए लोगों की पहचान करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में कोरोना संक्रमित क्राकरी कारोबारी और उसके संक्रमित रिश्तेदारों के संपर्क में आने वाले 500 से ज्यादा लोगों की स्वास्थ्य विभाग ने पहचान कर ली है। ऐसे लोगों की सूची बनाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग इनकी निगरानी कर रहा है। इन्हें घर पर ही क्वारंटीन किया गया है। इनमें से जिस किसी में भी कोरोना जैसे लक्षण मिलेंगे, उसे तुरंत मेडिकल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर सैंपल लिया जाएगा। पॉजिटिव आने पर उसे कोरोना वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जाएगा, जबकि नेगेटिव आने पर भी उसे 14 दिन अलग से निगरानी में रखा जाएगा। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस: मदरसों व मस्जिदों में बड़ी संख्या में छिपे मिले जमाती, पुलिस अफसर भी हैरान
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि इनमें वे लोग हैं जिन्होंने क्राकरी कारोबारी के साथ नमाज पढ़ी। उन नमाजियों के परिवार वाले और शादी समारोह में शामिल हुए लोग आदि हैं। क्राकरी कारोबारी या उसके जो रिश्तेदार कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं, स्वास्थ्य विभाग की टीमें उनके संपर्क में आए लोगों की पहचान कर रही हैं। कुछ की तलाश चल रही है। कोशिश है कि कोई व्यक्ति छूटे नहीं। क्योंकि इस चैन को तोड़ना बहुत जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्राकरी कारोबारी की हालत स्थिर
सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि कोरोना संक्रमित क्राकरी कारोबारी की हालत अभी स्थिर है। वह ऑक्सीजन पर है। बता दें कि मूल रूप से खुर्जा बुलंदशहर निवासी 50 साल का व्यक्ति अमरावती महाराष्ट्र में क्राकरी कारोबारी है। उसकी शास्त्रीनगर सेक्टर-13 में ससुराल है। वह 19 मार्च को ट्रेन से अमरावती से मेरठ आया था। उसने अगले ही दिन रिश्तेदारी में शादी समारोह में हिस्सा लिया था। दो मस्जिदों में जाकर नमाज पढ़ी थी। सराय बहलीम में एक रिश्तेदार के अलावा कई रिश्तेदारों के घर भी गया था। जांच में क्राकरी कारोबारी, उसकी पत्नी और 15 रिश्तेदार कोरोना से संक्रमित निकले, जिनमें से कारोबारी के ससुर की मौत हो चुकी है। जबकि 34 ऐसे हैं जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। इन सभी लोगों को सुभारती के क्वारंटीन वार्ड में रखा हुआ है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed