फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona Vaccination: Vaccine will be done by calling from house to house from July 1st

कोरोना टीकाकरण: एक जुलाई से घर-घर से बुलाकर लगाई जाएगी वैक्सीन, ऑन द स्पॉट होगा रजिस्ट्रेशन

Tue, 15 Jun 2021 09:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 15 Jun 2021 09:51 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग ने जनपद को ब्लॉकवार क्लस्टर में बांटना तय किया है। इस क्लस्टर की टीमें घरों से बुलाकर वैक्सीनेशन करेंगी।

विज्ञापन
Corona Vaccination: Vaccine will be done by calling from house to house from July 1st
टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में अब बड़े पैमाने पर टीकाकरण की तैयारी है। एक जुलाई से 18 साल से ज़्यादा उम्र वालों को घर से बुलाकर टीकाकरण कराया जाएगा। इससे पहले पायलट प्रोजेक्ट के तहत 17,18 ,19 जून को 20 हजार आबादी पर एक क्लस्टर बनेगा। 20 और 21 जून को टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए जानी, माछरा, सुरूरपुर और लखीपुरा क्षेत्र तय किए गए हैं। यहां रूटीन टीकाकरण के स्थान पर ही टीकाकरण किया जाएगा। 

विज्ञापन


जुलाई के पहले दिन से पूरे जिले को 20-20 हजार के कलस्टर में बांटकर इसी प्रकार से टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। क्लस्टर निर्माण एवं टीकाकरण का दायित्व ब्लॉक प्रभारी स्वयं नियंत्रित करेंगे। जिला स्तर से संसाधन और मेन पावर उपलब्ध कराई जाएगी। समस्त टीकाकरण ऑनलाइन ही होगा, लेकिन पूरी तरह से ऑन द स्पॉट होगा। 
विज्ञापन


जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण एक जुलाई से घर-घर से बुलाकर करने की योजना बनाई गई है। इसमें किसी भी प्रकार की पूर्व रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विस्तृत कार्य योजना सभी ब्लॉक के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को भेजी जा रही है। 20 हजार की आबादी पर एक टीकाकरण क्लस्टर बनेगा। स्वास्थ्य विभाग ने जनपद को ब्लॉकवार क्लस्टर में बांटना तय किया है। इस क्लस्टर की टीमें घरों से बुलाकर वैक्सीनेशन करेंगी।

विदेश जाने वाले अब 28 दिन बाद लगवा सकेंगे कोविशिल्ड की बूस्टर डोज़
विदेश जाने वाले अब कोवाक्सिन की तरह ही 28 दिन बाद  कोविशिल्ड की बूस्टर डोज़ भी लगवा सकेंगे। हालांकि यह सभी के लिए नहीं है। विदेश जाने वालों को तीन कैटेगिरी में इसकी छूट मिलेगी। अभी तक सभी को 84 दिन बाद बूस्टर डोज़ लग रही थी।  

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रवीण गौतम ने बताया कि उन सभी लाभार्थियों को जिन्होंने कोविशिल्ड की पहली डोज ले ली है और विदेश यात्रा पर तीन कारणों से जाना चाहते हैं। ओलंपिक गेम के लिए, अध्ययन के लिए और व्यापारिक क्षेत्र में नौकरी के लिए।

बूस्टर डोज के लिए टीकाकरण 28 दिन पूरे हो जाने के बाद जिला प्रतिरक्षण अधिकारी कार्यालय के नामित नोडल की संस्तुति पर अरबन हेल्थ पोस्ट तहसील पर डॉक्टर अनिल कुमार शर्मा के नेतृत्व में यह टीकाकरण किया जाएगा। 

अभी तक सभी कोविशिल्ड की दूसरी डोज़ लगवाने के लिए 84 दिन का इंतज़ार करना पड़ रहा था। हालांकि इस कैटेगिरी में न आने वालों और विदेश न जाने वालों को तो अभी भी 84 दिन बाद ही बूस्टर डोज़ लग पाएगी। लेकिन इन तीन कैटेगिरी में विदेश जाने वालों को अब लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जिन्होंने कोवाक्सिन लगवाई हुई है, वे पहले से ही 28 दिन बाद टीकाकरण करा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed