फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona Update: one patient died of corona in meerut at today

फिर बड़ा खतरा: मेरठ में कोरोना से एक मरीज की मौत, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Thu, 28 Apr 2022 08:46 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 28 Apr 2022 08:46 PM IST
सार

कोरोना से एक मरीज की मौत हो गई, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। मेरठ में करीब ढाई माह बाद किसी मरीज की कोरोना से मौत हुई है। 

विज्ञापन
Corona Update: one patient died of corona in meerut at today
कोरोना से मौत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में गुरुवार को कोरोना से एक मरीज की मौत हो गई। जनपद में करीब ढाई माह बाद किसी मरीज की मौत हुई है। मृतक 70 वर्षीय थे। बुधवार को इन्हें गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई: पहले आलीशान कोठी... अब ध्वस्त हुईं अवैध दुकानें, आंखों के सामने गरजा योगी का बुलडोजर, देखते रह गए बद्दो के करीबी, तस्वीरें
विज्ञापन


वहीं इन्हें जांच में कोरोना की पुष्टि हुई थी। इन्हें पहले से भी गंभीर बीमारियां थीं। इससे पहले जिले में आठ फरवरी 2022 को कोरोना से मरीज की मौत हुई थी। हालांकि जिले में कोरोना के मरीजों के मिलने की रफ्तार ज्यादा नहीं है। इक्का-दुक्का ही मरीज मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक रिटायर्ड एलआईसी अधिकारी थे। काफी समय से इनका एक फेफड़ा खराब था। पिछले ढाई माह में कोरोना से मेरठ मंडल के जिलों में पहली मौत हुई है। 

मेडिकल में नहीं मिला सही इलाज, ऑक्सीजन भी खुद चेक करते थे 
इनके बेटे का आरोप है कि मेडिकल में 26 अप्रैल को भर्ती कराया गया था। सांस लेने में दिक्कत थी। उनका सही इलाज नहीं किया गया। कोई सुनता नहीं था। कोई चिकित्सक देखने नहीं आया। ऑक्सीजन भी खुद ही चेक करना पड़ता था।
 

यह भी पढ़ें: याकूब पर फिर बड़ी कार्रवाई: दोनों बेटे भी घेरे में, इंस्पेक्टर ने फैक्टरी पर चस्पा किया नोटिस, पढ़ें पूरा अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed