लॉकडाउन: घबराएं नहीं, मेरठ-शामली के सिर्फ इन हॉटस्पॉट इलाकों को किया गया सील, एक क्लिक में देखें पूरी लिस्ट
पश्चिमी यूपी के मेरठ, शामली और सहारनपुर जिले में इन इलाकों को सील किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का खतरा बढ़ता जा रहा है। बुधवार को भी प्रदेश में 16 नए केस मिले हैं। जिनके बाद मरीजों की संख्या बढ़कर 348 हो गई। वहीं कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को एक बड़ा फैसला लिया है। सीएम योगी ने सूबे के 15 जिलों में उन सभी हॉटस्पॉट इलाकों को सील कर दिया है जहां कोरोना संक्रमित मिले हैं। आइए अगली स्लाइडों में जानते हैं कि पश्चिमी यूपी के मेरठ, शामली और सहारनपुर जिले में कौन- कौन से इलाकों को सील किया गया है।
मेरठ में इन सभी हॉटस्पॉट इलाकों को सील किया गया है।
हॉटस्पॉट इलाके थानाक्षेत्र
शास्त्री नगर सेक्टर-13 नौचंदी
सराय बहलीम कोतवाली
हुमायूं नगर खरखौदा/लिसाड़ी गेट
हरनाम दास रोड सिविल लाइन
सूर्य नगर सिविल लाइन
मदीना मस्जिद, आजाद नगर कॉलोनी सरधना
ग्राम महलका-तहसील-मवाना फलावदा
अराफात वाली मस्जिद, मोहल्ला-कल्याण सिंह मवाना
छप्पर वाली मस्जिद, मोहल्ला-मुन्नालाल मवाना
एएस. डिग्री कॉलेज, मोहल्ला-बड़ा महादेव मवाना
कस्बा खिवाई, तहसील-सरधना सरूरपुर
बताया गया कि प्रशासनिक अधिकारी शहर के हॉटस्पॉट इलाकों में पहुंचने शुरू हो गए हैं।
शामली जनपद में इन स्थानों पर होगी सीलिंग
- शामली शहर का तिमरसा क्षेत्र सील रहेगा। यहां की मस्जिद में मिले एक असम के जमाती को कोरोना की पुष्टि हुई थी।
- झिंझाना कस्बा पूरा सील किया जाएगा। इसी कस्बे में सबसे ज्यादा आठ कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। यह सभी त्रिपुरा के जमाती हैं जो 19 मार्च को झिंझाना कस्बे में आए थे। पुलिस सर्च के दौरान यह मिले थे। कुल 14 जमाती यहां आए थे।
- थानाभवन क्षेत्र का भैसानी इस्लामपुर गांव पूरा सील किया जाएगा। इस गांव की मस्जिद में 15 जमाती मिले थे जिनमें 12 बांग्लादेशी थे और दो असम के और एक मुरादाबाद का था। इनमें से दो बांग्लादेशी जमातियों को कोरोना की पुष्टि हुई थी।
डीएम जसजीत कौर ने बताया कि शामली शहर सहित जनपद के बाकी सभी कस्बों- गांव में लॉकडाउन व्यवस्था लागू रहेगी। यहां पर सुबह 6:30 से 9:30 तक वर्तमान व्यवस्था के अनुसार सब्जी, राशन, दवा आदि की दुकानें खुलेंगी।
इसके अलावा सहारनपुर जनपद में भी चिलकाना के दुमझेड़ा, कुतुबशेर थाना के ढोलीखाल, लोहानी सराय और जनकपुरी थाना के माहीपुरा को सील किया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/